सऊदी अरब की सरकारी कंपनी Saudi Aramco ने अप्रैल 2026 के लिए पेट्रोल की कीमतों में बदलाव किया है. कंपनी ने हर महीने की तरह इस बार भी ईंधन के दाम अपडेट किए हैं. इसमें खास तौर पर 98 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर नए स्तर पर पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी पेट्रोल और डीजल के दाम पहले जैसे ही रखे गए हैं.

98 ऑक्टेन पेट्रोल की नई कीमत क्या है?

Saudi Aramco ने अप्रैल 2026 से 98 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 3.83 सऊदी रियाल प्रति लीटर कर दी है. आपको बता दें कि यह ईंधन जनवरी 2026 में 2.88 रियाल प्रति लीटर की कीमत पर बाजार में उतारा गया था और मार्च 2026 में इसकी कीमत 2.94 रियाल थी. यह बदलाव ऊर्जा मंत्रालय द्वारा तय की गई बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया गया है.

अन्य पेट्रोल और डीजल के दाम क्या रहेंगे?

आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि साधारण गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले अन्य ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. अप्रैल महीने के लिए बाकी ईंधन की कीमतें नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती हैं:

ईंधन का प्रकार कीमत (सऊदी रियाल प्रति लीटर)
बنزين 91 (Petrol 91) 2.18
बنزين 95 (Petrol 95) 2.33
डीजल (Diesel) 1.79
केरोसिन (Kerosene) 1.59

क्या आम गाड़ियों के लिए 98 ऑक्टेन पेट्रोल सही है?

विशेषज्ञों के मुताबिक 98 ऑक्टेन पेट्रोल केवल हाई-परफॉरमेंस और स्पोर्ट्स कारों के लिए बनाया गया है जिन्हें इंजन की बेहतर कार्यक्षमता के लिए हाई ऑक्टेन की जरूरत होती है. सऊदी अरब में केवल 0.5% गाड़ियां ही इस ईंधन का उपयोग करती हैं. अगर आपकी गाड़ी साधारण इंजन वाली या बजट कार है, तो इस महंगे पेट्रोल का उपयोग करने से कोई अतिरिक्त फायदा नहीं होगा.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com