International Monetary Fund (IMF) ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट जारी की है। इसमें बताया गया है कि 2027 तक सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ेगी और यह G20 देशों में तीसरे नंबर पर रहेगा। सऊदी की ग्रोथ रेट 4.5% रहने का अनुमान है, जो पहले के अनुमान से काफी बेहतर है।

G20 देशों की ग्रोथ रेट क्या रहेगी?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक 2027 में दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रफ़्तार अलग-अलग रहेगी। इस लिस्ट में भारत सबसे आगे है, जबकि सऊदी अरब तीसरे स्थान पर है। पूरी जानकारी नीचे दी गई टेबल में है।

देश ग्रोथ रेट (%)
भारत 6.5%
इंडोनेशिया 5.07%
सऊदी अरब 4.5%
अर्जेंटीना 4%
चीन 4%
तुर्की 3.5%
मेक्सिको 2.2%
दक्षिण कोरिया 2.12%
अमेरिका 2.1%
ब्राजील 2%
कनाडा 1.9%
ऑस्ट्रेलिया 1.7%
ब्रिटेन 1.3%
दक्षिण अफ्रीका 1.3%
जर्मनी 1.2%
रूस 1.1%
फ्रांस 0.9%
जापान 0.6%
इटली 0.5%

रिपोर्ट में और क्या बातें सामने आईं?

IMF की इस रिपोर्ट का नाम “The Global Economy in the Shadow of War” है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अरब की 2027 की ग्रोथ तभी बढ़ेगी जब एनर्जी उत्पादन और ट्रांसपोर्ट की स्थिति सामान्य होगी।

वहीं 2026 के लिए अनुमान थोड़ा कम किया गया है। क्षेत्रीय विवादों और युद्ध जैसे हालात की वजह से 2026 की ग्रोथ रेट 4.5% से घटाकर 3.1% कर दी गई है।

हालांकि, सऊदी अरब के पास East-West पाइपलाइन जैसे विकल्प हैं, जिससे तेल निर्यात में रुकावट कम आती है। इसी वजह से सऊदी अरब को क्षेत्रीय विवादों का असर अन्य देशों के मुकाबले कम पड़ेगा।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.