सऊदी अरब ने अपनी खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। General Food Security Authority (GFSA) ने साल 2026 के तीसरे बैच के लिए भारी मात्रा में गेहूं आयात करने का काम पूरा कर लिया है। इस बार सरकार ने जरूरत से ज्यादा गेहूं मंगवाया है ताकि देश में इसकी सप्लाई बनी रहे और कोई कमी न हो।

ℹ: ईरान और अमेरिका के बीच बीच-बचाव कर रहा पाकिस्तान, अब ईरान ने कहा- पाक पर भरोसा नहीं, ट्रंप के इशारे पर चलता है

कितना गेहूं मंगवाया गया और कब तक पहुंचेगा

GFSA ने इस बार कुल 9 लाख 85 हजार टन गेहूं आयात करने का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। खास बात यह है कि शुरू में इसकी मांग केवल 7 लाख 10 हजार टन थी, लेकिन इसे बढ़ाकर काफी ज्यादा कर दिया गया। यह गेहूं जून से अगस्त 2026 के बीच सऊदी अरब के अलग-अलग बंदरगाहों पर पहुंचेगा। इस पूरे माल को लाने के लिए 16 बड़े जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा।

किन बंदरगाहों पर उतरेगा गेहूं और कितना माल आएगा

आयात किए गए गेहूं को तीन मुख्य बंदरगाहों पर उतारा जाएगा। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई तालिका में है:

बंदरगाह का नाम गेहूं की मात्रा (टन) जहाजों की संख्या
Jeddah Islamic Port 3,70,000 6
Yanbu Commercial Port 5,05,000 8
Jazan Port 1,10,000 2

कहां से आएगा गेहूं और कौन सी कंपनियां करेंगी सप्लाई

General Food Security Authority के प्रमुख Eng. Ahmed bin Abdulaziz Al-Faris ने बताया कि यह कदम रणनीतिक भंडार को सुरक्षित रखने और मिलिंग कंपनियों की जरूरत को पूरा करने के लिए उठाया गया है। यह गेहूं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों जैसे यूरोपीय संघ, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्लैक सी क्षेत्र से लाया जाएगा।

इस खरीद के लिए एक टेंडर निकाला गया था जिसमें 13 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इनमें से उन 4 कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया जिन्होंने सबसे कम कीमत बताई और सभी तकनीकी शर्तों को पूरा किया। इन जहाजों को रिसीव करने की जिम्मेदारी National Grains Supply Company (SABL) की शाखाओं की होगी।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.