सऊदी अरब ने दुनिया के अलग-अलग देशों में बहुत बड़े पैमाने पर मानवीय मदद पहुँचाई है। सरकार ने मात्र कुछ ही दिनों के अंदर कई देशों में अपनी योजनाएं लागू की हैं। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए लोगों को भोजन, दवाइयां और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं।
ℹ: France का बड़ा फैसला, सीज की गई Assad परिवार की 51 मिलियन यूरो की संपत्ति लौटाएगा Syria को।
आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, यमन में एक हफ्ते के अंदर 1,207 लैंडमाइन्स यानी बारूदी सुरंगें हटाई गईं ताकि वहां के लोग सुरक्षित रह सकें। इसके अलावा, पोर्ट सूडान में हड्डी के ऑपरेशन के लिए एक विशेष मेडिकल प्रोजेक्ट चलाया गया और गाज़ा में लोगों के रहने के लिए टेंट बांटे गए।
सऊदी अरब की मदद के दायरे में अन्य देश भी शामिल रहे। माली, अफगानिस्तान और इदलिब में लोगों को खाने-पीने के बास्केट दिए गए। वहीं चाड में वहां रहने वाले लोगों की मदद के लिए पर्सनल केयर किट बांटे गए ताकि वे अपनी साफ-सफाई का ध्यान रख सकें।
