Israel-Iran war: ईरान पर आज इजरायल ने बड़ा हमला कर दिया है. सऊदी अरब ने ईरान पर किए गए इस हमले पर इजरायल की निंदी की है. अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में सऊदी अरब ने कहा है कि भाई जैसे देश पर हमला करना संप्रभुता और सुरक्षा को कमज़ोर करता है. ये साफ तौर पर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का स्पष्ट उल्लंघन है.

गौरतलब है कि बीते कुछ सालों में ईरान और सऊदी अरब के रिश्तों में मिठास आयी है. दोनों देशों के रिश्ते अब कूटनीतिक स्तर से ऊपर एक सांस्कृतिक और भावनात्मक स्तर तक पहुंच चुके हैं. यही वजह है कि सऊदी अरब ने ईरान के लिए भाई शब्द का इस्तेमाल किया है.

इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लॉयन’ शुरु करने की घोषणा

ईरान को परमाणु हथियारों बनाने से रोकने के लिए इजरायल ने ऑपरेशन राइजिंन लॉयन शुरु करने की घोषणा की है. 13 जून शुक्रवार की सुबह तड़के इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला कर डाला. इस बात की जानकारी खुद इजरायल के प्रधानमंत्री  बेंजामिन नेतन्याहू ने दी है. उन्होंने दावा किया है कि नतांज स्थित ईरान के मुख्य संवर्धन केंद्र सहित अन्य ठिकानों पर हमला किया गया है.

पूरे खाड़ी देशों में युद्ध बढ़ने का खतरा 

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और इजरायल में छिड़े युद्ध का असर पूरे खाड़ी देशों पर पड़ सकता है. इस युद्ध में इजरायल को अमेरिका का समर्थन जरूर मिलेगा. अगर अमेरिका इस हमले में शामिल हुआ तो फिर खाड़ी में उसके सहयोगी भी शामिल हो सकते हैं.