सऊदी अरब ने हज 2026 के लिए एक बड़ी तैयारी की है। अरफा के दिन दिए जाने वाले खुतबे को अब 35 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों तक इस पैगाम को पहुंचाना है ताकि हर कोई अपनी भाषा में इसे समझ सके।

किन भाषाओं में होगा अनुवाद और कहां देख सकेंगे लोग?

सऊदी अरब के दो पवित्र मस्जिदों के धार्मिक मामलों की प्रेसीडेंसी ने बताया कि खुतबे का अनुवाद हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, बंगाली और चीनी समेत 35 भाषाओं में किया जाएगा। इस अनुवाद को प्रेसीडेंसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म, ‘मनारत अल-हरामैन’ प्लेटफॉर्म, आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

यह घोषणा धार्मिक मामलों के अध्यक्ष शेख प्रोफेसर डॉ. अब्दुल रहमान बिन अब्दुल अजीज अल-सुदैस ने एक वैज्ञानिक फोरम के दौरान की। उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए दुनिया भर के मुसलमानों तक एक मध्यम और शांतिपूर्ण संदेश पहुंचाना है।

हज 2026 की तारीखें और खुतबे की खास जानकारी

तारीखों की बात करें तो 2026 में अरफा का दिन मंगलवार, 26 मई को होने की संभावना है। हज के मुख्य कार्यक्रम 25 मई से 30 मई 2026 के बीच आयोजित किए जा सकते हैं। इस बार मस्जिद नमिरह में मस्जिद अल-नबवी के इमाम और उपदेशक शेख अली हुदैफी खुतबा देंगे।

अनुवाद की गई भाषाओं की लिस्ट में अंग्रेजी, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, उर्दू, तुर्की, फारसी, स्पेनिश, चीनी, रूसी, बंगाली, हिंदी, मलय, अम्हारिक, हौसा, स्वाहिली, सोमाली, पश्तो, पंजाबी, तमिल, फिलिपिनो, बोस्नियाई, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, स्वीडिश, उज़्बेक, ताजिक, नेपाली, सिंहली, मलयालम, ओरोमो, तिग्रिन्या, योरूबा, युगांडा और लिथुआनियाई भाषाएं शामिल हैं।

Frequently Asked Questions (FAQs)

हज 2026 में अरफा के दिन का खुतबा किन भाषाओं में उपलब्ध होगा?

यह खुतबा हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और फ्रेंच समेत कुल 35 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। इसे यूट्यूब और ‘मनारत अल-हरामैन’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।

2026 में अरफा का दिन कब है और खुतबा कौन देगा?

अरफा का दिन 26 मई 2026 को होने की उम्मीद है। इस दिन मस्जिद नमिरह में मस्जिद अल-नबवी के इमाम शेख अली हुदैफी खुतबा देंगे।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.