सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय ने हज 2026 के लिए फर्जी कैंपेन और बिना लाइसेंस वाले दफ्तरों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू तीर्थयात्री ऐसे धोखेबाज विज्ञापनों से बचें जो सोशल मीडिया पर दिखाए जा रहे हैं। बिना आधिकारिक परमिट के हज करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📰: Saudi Arabia Hajj Rules: सऊदी अरब का बड़ा फैसला, बिना परमिट हज करना पड़ेगा भारी, विजिट वीज़ा वालों की एंट्री बंद

हज 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन और जरूरी नियम

घरेलू तीर्थयात्रियों के लिए हज बुकिंग 24 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और हज का समय 24 से 29 मई 2026 तक रहेगा। सभी तीर्थयात्रियों को केवल आधिकारिक Nusuk platform (hajj.nusuk.sa) के जरिए ही रजिस्ट्रेशन और बुकिंग करनी होगी। 13 अप्रैल से मक्का में प्रवेश केवल उन्हीं लोगों के लिए है जिनके पास वैध हज परमिट, मक्का रेजिडेंसी आईडी या वर्क परमिट है। साथ ही, 18 अप्रैल से 31 मई तक उमराह परमिट सस्पेंड कर दिए गए हैं।

जुर्माना और फर्जी एजेंटों पर हुई कार्रवाई

बिना परमिट के हज करने की कोशिश करने वालों पर 20,000 सऊदी रियाल तक का जुर्माना लग सकता है। वहीं, जो लोग बिना परमिट वाले तीर्थयात्रियों को ट्रांसपोर्ट या रहने की सुविधा देकर मदद करेंगे, उन्हें 1,00,000 रियाल तक का जुर्माना, जेल और डिपोर्टेशन का सामना करना पड़ सकता है। हाल ही में 23 अप्रैल को मक्का पुलिस ने चार प्रवासियों और एक सऊदी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर फर्जी हज सेवाओं का विज्ञापन कर लोगों को ठगने की कोशिश की थी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com