सऊदी अरब में हज यात्रा 2026 को लेकर सरकार ने एक बड़ा और कड़ा नियम लागू किया है। सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ हज एंड उमराह (Ministry of Hajj and Umrah) ने साफ कर दिया है कि सभी हज यात्रियों को अपनी पूरी यात्रा के दौरान नुसुक कार्ड (Nusuk card) हमेशा अपने साथ रखना होगा। अगर कोई यात्री बिना इस कार्ड के पाया गया या बिना परमिट के हज करते पकड़ा गया, तो उसे देश से निकालने, जेल भेजने और भारी जुर्माना लगाने जैसी कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
नुसुक कार्ड (Nusuk Card) क्यों है इतना जरूरी?
मिनिस्ट्री ऑफ हज एंड उमराह के अनुसार, नुसुक कार्ड हज यात्रियों की पहचान का सबसे मुख्य और विश्वसनीय जरिया है। इसकी मदद से यात्रियों को पवित्र स्थानों और अलग-अलग सर्विस सेंटर्स के बीच आने-जाने में आसानी होती है। यह कार्ड हज यात्रा को व्यवस्थित रखने और हर यात्री तक सरकारी मदद जल्दी पहुंचाने में बड़ा रोल निभाता है। सऊदी सरकार ने यात्रियों से कहा है कि वे कार्ड पर लिखी अपनी जानकारी को साफ रखें ताकि चेकिंग के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
सऊदी सरकार ने जारी किए आंकड़े, 34 लाख से ज्यादा बार हुई स्कैनिंग
सऊदी अरब की सरकारी टीमों ने हज के दौरान सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम शुरू किया है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में किए गए मुख्य काम इस प्रकार हैं:
- 80,000 से ज्यादा निगरानी दौरे: ग्राउंड टीमों ने हज सेवाओं की तैयारी और नियमों के पालन की जांच के लिए 80 हजार से अधिक दौरे किए हैं।
- 34 लाख से ज्यादा कार्ड स्कैन: अलग-अलग चेकपॉइंट्स पर अब तक 3.4 मिलियन (34 लाख) से ज्यादा बार नुसुक कार्ड की स्कैनिंग की जा चुकी है ताकि यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता रहे।
- 6.7 लाख जागरूकता सामग्री: यात्रियों को नियमों और दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए 6 लाख 70 हजार से ज्यादा गाइड बुक बांटी गई हैं।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1966 हुआ चालू
हज यात्रियों की मदद के लिए एक खास यूनिफाइड कॉल सेंटर नंबर 1966 चालू किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर अब तक 1.54 लाख से ज्यादा कॉल आई हैं। इस हेल्पलाइन पर अलग-अलग भाषाओं में 24 घंटे यात्रियों के सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही लगभग 2.71 लाख से अधिक हज यात्रियों को विभिन्न सामाजिक पहलों और सरकारी सुविधाओं का सीधा फायदा मिला है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
नुसुक कार्ड साथ न रखने या बिना परमिट हज करने पर क्या सजा मिल सकती है?
बिना परमिट या वैलिड नुसुक कार्ड के हज करते पकड़े जाने पर सऊदी अरब से डिपोर्ट (देश निकाला), जेल की सजा, भारी जुर्माना या भविष्य में सऊदी अरब आने पर हमेशा के लिए बैन लगाया जा सकता है।
हज के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए किस नंबर पर संपर्क करें?
सऊदी सरकार ने हज यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1966 चालू किया है, जो 24 घंटे अलग-अलग भाषाओं में काम कर रहा है।