Hajj 2026 (1447 AH) के लिए सऊदी अरब सरकार ने बेहद कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब हज की यात्रा करने वालों के लिए आधिकारिक परमिट होना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप या आपके कोई परिचित इस साल हज की योजना बना रहे हैं, तो इन नए नियमों को ध्यान से समझ लें क्योंकि बिना कागजात के यात्रा करना अब भारी पड़ सकता है।

मक्का में एंट्री और उमराह वीज़ा के क्या नियम हैं?

सऊदी अधिकारियों ने एलान किया है कि 13 अप्रैल 2026 से मक्का शहर में प्रवेश करने के लिए आधिकारिक परमिट जरूरी होगा। जिन लोगों के पास मक्का का रेजिडेंस परमिट, हज परमिट या काम का इलेक्ट्रॉनिक परमिट नहीं है, उन्हें शहर में घुसने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा, उमराह वीज़ा पर आए लोगों को 18 अप्रैल 2026 तक सऊदी अरब छोड़ना होगा। 18 अप्रैल के बाद से मक्का में केवल वही लोग रह पाएंगे जिनके पास वैध हज वीज़ा होगा।

हज 2026 की जरूरी तारीखें और दस्तावेज़

हज की मुख्य रस्में 24 मई से 29 मई 2026 के बीच होंगी। विदेश से आने वाले हाजियों के लिए 18 अप्रैल से 21 मई तक का समय तय किया गया है। सभी पंजीकृत तीर्थयात्रियों के लिए Nusuk कार्ड रखना अनिवार्य है, जो एक स्मार्ट पहचान पत्र की तरह काम करेगा। साथ ही, सभी को आधिकारिक हेल्थ सर्टिफिकेट और मेनिनजाइटिस वैक्सीन का प्रमाण पत्र देना होगा।

विवरण तारीख और नियम
मक्का एंट्री परमिट की शुरुआत 13 अप्रैल 2026
उमराह वीज़ा की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2026
Nusuk पर उमराह परमिट बंद 18 अप्रैल से 31 मई 2026
हज की संभावित तारीखें 24 से 29 मई 2026
इंटरनेशनल अराइवल समय 18 अप्रैल से 21 मई 2026
जरूरी दस्तावेज़ Nusuk कार्ड, हेल्थ सर्टिफिकेट, वैक्सीन

नियम तोड़ने पर क्या होगी सज़ा?

सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन न करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बिना परमिट के हज करने की कोशिश करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है या उन्हें जेल भेजा जा सकता है। कुछ मामलों में प्रवासियों को डिपोर्ट भी किया जा सकता है और भविष्य में सऊदी अरब आने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा सकती है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com