मदीना में पैगंबर की मस्जिद (मस्जिद-ए-नबवी) में स्थित रियाजुल जन्नत (Al-Rawdah Al-Sharifah) जाने वाले हाजियों के लिए सऊदी अरब सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। हज 2026 सीजन के लिए रियाजुल जन्नत में जाने का समय तय कर दिया गया है। मस्जिद-ए-हरम और मस्जिद-ए-नबवी के मामलों की जनरल अथॉरिटी ने पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग समय की घोषणा की है। इस बार वहां जाने के लिए नुसुक (Nusuk) मोबाइल ऐप के जरिए पहले से बुकिंग करना बेहद जरूरी कर दिया गया है ताकि सभी को आसानी हो सके।
पुरुषों और महिलाओं के लिए क्या है नया टाइम टेबल?
अथॉरिटी ने भीड़ को नियंत्रित करने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग समय तय किया है।
- रोजाना का समय (Daily Timings):
- पुरुषों के लिए: रात 2:00 बजे से फज्र की नमाज तक और फिर सुबह 11:20 बजे से ईशा की नमाज तक का समय दिया गया है।
- महिलाओं के लिए: फज्र की नमाज के बाद से सुबह 11:00 बजे तक और फिर ईशा की नमाज के बाद से रात 2:00 बजे तक का समय तय हुआ है।
- जुमे (शुक्रवार) का समय:
- पुरुषों के लिए: रात 2:00 बजे से फज्र की नमाज तक और सुबह 9:00 बजे से ईशा की नमाज तक।
- महिलाओं के लिए: फज्र की नमाज के बाद से सुबह 9:00 बजे तक और ईशा की नमाज के बाद से रात 2:00 बजे तक।
दर्शन के लिए Nusuk App से बुकिंग क्यों है जरूरी?
सऊदी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रियाजुल जन्नत में जाने के इच्छुक सभी यात्रियों को नुसुक (Nusuk) एप्लिकेशन पर जाकर एडवांस बुकिंग करनी होगी। बिना बुकिंग के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने सभी हाजियों से अपील की है कि वे अपनी बुकिंग के समय का सख्ती से पालन करें ताकि वहां किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और सभी लोग बिना किसी परेशानी के अपनी इबादत पूरी कर सकें।
Frequently Asked Questions (FAQs)
हज 2026 के दौरान रियाजुल जन्नत जाने के लिए बुकिंग कैसे करें?
रियाजुल जन्नत में प्रवेश के लिए यात्रियों को नुसुक (Nusuk) मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए एडवांस बुकिंग करनी होगी। बिना वैध बुकिंग के प्रवेश नहीं मिलेगा।
जुमे (शुक्रवार) के दिन महिलाओं के लिए रियाजुल जन्नत जाने का क्या समय है?
शुक्रवार को महिलाएं फज्र की नमाज के बाद से सुबह 9:00 बजे तक और फिर ईशा की नमाज के बाद से रात 2:00 बजे तक रियाजुल जन्नत जा सकती हैं।