सऊदी अरब में हज सीजन 1447H की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। Ministry of Tourism ने मक्का और मदीना में हाजियों के ठहरने की जगहों की जांच के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। इसके तहत अब तक 19 हजार से ज्यादा निरीक्षण किए गए हैं ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और उन्हें बेहतरीन सुविधाएं मिलें।

मक्का और मदीना में कितनी जांच हुई

Ministry of Tourism की टीमों ने दोनों शहरों में सघन चेकिंग की है ताकि सभी आवास सरकारी मानकों पर खरे उतरें। इसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • मक्का के होटलों और पर्यटन सुविधाओं में 11 हजार से ज्यादा विजिट्स किए गए।
  • मदीना के पर्यटन सुविधाओं में 5 हजार से ज्यादा निरीक्षण हुए।
  • मक्का में अस्थायी रूप से ठहरने वाली जगहों की तैयारी देखने के लिए 3 हजार से ज्यादा दौरे हुए।
  • करीब 3,300 जागरूकता दौरे भी किए गए ताकि संचालक क्वालिटी और लाइसेंस नियमों का पालन करें।

पर्यटकों और हाजियों के लिए क्या नई सुविधाएं आई हैं

पहली बार Ministry of Tourism को सभी पर्यटन सुविधाओं और अस्थायी आवासों की निगरानी की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने कुछ नई सेवाएं भी शुरू की हैं जिससे व्यवस्था बेहतर हो सके:

  • बिल्डिंग मालिकों के लिए ‘अस्थायी आवास’ लाइसेंस जारी करने की नई सेवा शुरू की गई है।
  • होटल और आवास चलाने वालों को हज सीजन के दौरान अपनी क्षमता बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
  • सभी संस्थानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सेवाओं की क्वालिटी और सरकारी नियमों का पूरा पालन करें।
  • यात्री किसी भी शिकायत, फीडबैक या पूछताछ के लिए Unified Tourism Center के नंबर 930 पर संपर्क कर सकते हैं।
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.