सऊदी अरब सरकार ने आने वाले हज सीजन के लिए बहुत कड़े नियम लागू कर दिए हैं। अब सिर्फ उन्हीं लोगों को मक्का और पवित्र स्थलों में जाने की अनुमति मिलेगी जिनके पास आधिकारिक हज परमिट होगा। विजिट वीज़ा पर आए लोग अब हज नहीं कर पाएंगे और ऐसा करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। यह फैसला भीड़ को कंट्रोल करने और सुरक्षा बनाए रखने के लिए लिया गया है।

🚨: Iran US Tension: अमेरिका ने पकड़ा ईरान का जहाज, अब IRGC देगा जवाब, ट्रंप ने दिया ‘शूट एंड किल’ का आदेश

हज के लिए क्या हैं नए नियम और जरूरी तारीखें?

सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय और हज एवं उमराह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि धुल किदाह से लेकर 14 धुल हिज्जा तक विजिट वीज़ा धारकों को हज करने की अनुमति नहीं होगी। उमराह आने वालों के लिए सऊदी अरब छोड़ने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2026 तय की गई है। इसके अलावा, नुसुक (Nusuk) प्लेटफॉर्म पर उमराह परमिट जारी करने का काम 18 अप्रैल 2026 से 31 मई 2026 तक के लिए बंद रहेगा।

13 अप्रैल 2026 से मक्का में प्रवेश करने के लिए निवासियों को आधिकारिक परमिट लेना होगा। केवल मक्का के निवासी, हज परमिट धारक और पवित्र स्थलों के इलेक्ट्रॉनिक वर्क परमिट वाले लोगों को ही छूट मिलेगी। 18 अप्रैल 2026 से हज वीज़ा के अलावा किसी भी अन्य वीज़ा पर मक्का में रुकना या वहां जाना मना होगा।

बिना परमिट हज करने पर कितना लगेगा जुर्माना?

नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए सऊदी सरकार ने भारी जुर्माने का ऐलान किया है। अगर कोई विजिट वीज़ा धारक बिना परमिट हज करने की कोशिश करेगा, तो उस पर 20,000 सऊदी रियाल (लगभग 4.98 लाख रुपये) तक का जुर्माना लग सकता है।

  • रेजिडेंट्स और ओवरस्टेयर्स: बिना परमिट हज करने पर इन्हें देश से निकाला जाएगा (Deportation) और 10 साल तक सऊदी आने पर रोक रहेगी।
  • मदद करने वाले: जो लोग बिना परमिट हज कराने में मदद करेंगे, जैसे ट्रांसपोर्ट या रहने की व्यवस्था, उन पर 1,00,000 रियाल (लगभग 24.9 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगेगा।
  • गाड़ियों की जब्ती: नियमों को तोड़ने वालों को ले जाने वाली गाड़ियों को कोर्ट जब्त करने का आदेश दे सकता है।
  • कंपनियां: ओवरस्टे करने वालों की जानकारी न देने वाली कंपनियों पर भी 1,00,000 रियाल तक का जुर्माना होगा।

स्वास्थ्य नियम और अन्य जरूरी जानकारियां

हज यात्रियों के लिए सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। सभी तीर्थयात्रियों को मेनिंगोकोकल मेनिनजाइटिस (ACYW) और कोविड-19 के टीके लगवाना अनिवार्य है। वैक्सीन का स्टेटस चेक करने के लिए सेहती (Sehaty) ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।

इसके साथ ही, मक्का रूट पहल (Makkah Route Initiative) का विस्तार अब 10 देशों तक कर दिया गया है, जिससे 12 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अपने ही देश में वीज़ा और अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर सके हैं। सुरक्षा बलों को मक्का जाने वाले रास्तों पर तैनात किया गया है ताकि बिना परमिट किसी को भी अंदर न जाने दिया जाए।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com