सऊदी अरब में बिना परमिट के हज यात्रा करने और कराने वालों के खिलाफ सरकार ने बहुत बड़ा एक्शन लिया है। सऊदी के गृह मंत्रालय ने मक्का में बिना वैध हज परमिट के 34 लोगों को ले जाने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 5 सऊदी नागरिक और 5 प्रवासी शामिल हैं। इन सभी पर भारी जुर्माना लगाने के साथ ही जेल भेजने और प्रवासियों को डिपोर्ट करने का आदेश जारी किया गया है।

नियम तोड़ने वालों पर कितना जुर्माना और क्या सजा मिलेगी?

सऊदी गृह मंत्रालय के अनुसार बिना परमिट के हज यात्रियों को ले जाने वाले ट्रांसपोर्टर्स पर 1,00,000 सऊदी रियाल का भारी जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें जेल की सजा काटनी होगी और उनके नाम स्थानीय मीडिया में उनके अपने खर्च पर सार्वजनिक किए जाएंगे। जो लोग बिना परमिट के मक्का जा रहे थे, उन पर भी 20,000 सऊदी रियाल तक का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने के काम में शामिल वाहनों को जब्त करने का आदेश भी दिया जा सकता है।

प्रवासी नागरिकों को देश से निकालने और 10 साल के बैन का आदेश

इस नियम के तहत पकड़े गए विदेशी नागरिकों यानी प्रवासियों के लिए कानून बहुत कड़ा है। जो भी प्रवासी बिना परमिट के हज यात्रियों को लाते या ले जाते हुए पकड़े जाएंगे, उन्हें सजा पूरी होने के बाद सऊदी अरब से डिपोर्ट यानी वापस उनके देश भेज दिया जाएगा। इसके साथ ही उन पर अगले 10 साल तक के लिए सऊदी अरब में दोबारा प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। यह नियम उन सभी विदेशियों पर लागू होगा जो नियमों की अनदेखी करके मक्का की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश करेंगे।

मक्का में प्रवेश के लिए नए नियम और पाबंदियां क्या हैं?

सऊदी सरकार ने ‘बिना परमिट कोई हज नहीं’ के नारे के तहत सुरक्षा बहुत कड़ी कर दी है। मक्का में बिना परमिट प्रवेश पर पाबंदी 13 अप्रैल 2026 से ही शुरू हो चुकी है। इसके अलावा उमराह परमिट भी 18 अप्रैल से 31 मई 2026 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। हज वीज़ा के अलावा अन्य किसी भी वीज़ा धारक को इस अवधि में मक्का में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध उल्लंघन की जानकारी 911 या 999 पर कॉल करके तुरंत दें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

बिना हज परमिट मक्का जाने की कोशिश करने पर कितना जुर्माना लगता है?

बिना वैध परमिट के हज करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति पर 20,000 सऊदी रियाल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

अवैध रूप से हज यात्रियों को मक्का पहुँचाने वाले प्रवासियों के लिए क्या सजा है?

ऐसे प्रवासियों पर 1,00,000 सऊदी रियाल तक का जुर्माना, जेल की सजा और सजा पूरी होने के बाद उन्हें डिपोर्ट कर 10 साल के लिए सऊदी प्रवेश पर बैन लगा दिया जाएगा।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.