सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने मक्का की ग्रैंड मस्जिद में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत यात्रियों को तवाफ के तय रास्तों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने पर 4 उमरा सर्विस कंपनियों को सस्पेंड भी किया गया है। जो लोग इस साल हज या उमरा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए इन नए नियमों को जानना बहुत जरूरी है।

तवाफ को लेकर क्या हैं नए नियम

मस्जिद में लोगों को परेशानी से बचाने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अहम बदलाव किए गए हैं। माताफ (Mataf) का ग्राउंड फ्लोर अब पूरी तरह से उमरा करने वालों के लिए रिजर्व कर दिया गया है ताकि लोग बिना किसी रूकावट के अपने अनुष्ठान पूरे कर सकें। बाकी लोग मस्जिद की क्षमता के अनुसार ऊपरी मंजिलों पर तवाफ कर सकते हैं। मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि तवाफ की शुरुआत हज्रे अस्वद (Black Stone) के सामने से करें और किसी को भी उल्टी दिशा में नहीं चलना है। मस्जिद जाने से पहले यात्री Nusuk ऐप पर भीड़ का रियल-टाइम स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

4 उमरा कंपनियों पर क्यों हुई कार्रवाई

हज और उमरा मंत्रालय की फील्ड टीमों ने चेकिंग के दौरान 4 कंपनियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा है। इनमें से दो कंपनियों ने भीड़ को मैनेज करने वाले प्रोटोकॉल को तोड़ा और ग्रुपिंग का गलत डेटा जमा किया। वहीं बाकी दो कंपनियों ने कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक यात्रियों को रहने के लिए जगह नहीं दी। मंत्रालय ने इन कंपनियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है और यात्रियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hajj 2026 के लिए जरूरी तारीखें और पैकेज

आने वाले हज सीजन 2026 के लिए बुकिंग Nusuk ऐप और मंत्रालय की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यहाँ नागरिक और गल्फ में रहने वाले प्रवासी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए कई तरह के पैकेज उतारे गए हैं।

  • इकोनॉमी पैकेज: इन पैकेजों की शुरुआत 4,000 से 5,000 सऊदी रियाल (SAR) के बीच है।
  • प्रीमियम पैकेज: Kidana और Six Towers जैसे खास सुविधा वाले पैकेज की कीमत 13,000 से 27,000 रियाल तक जा सकती है।
  • वीजा की आखिरी तारीख: 19 मार्च 2026 के बाद उमरा वीजा जारी नहीं किया जाएगा।
  • आने की आखिरी तारीख: इंटरनेशनल यात्रियों के आने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल 2026 तय की गई है।
  • वापसी का समय: सभी उमरा यात्रियों को 18 अप्रैल 2026 तक वापस जाना होगा।

मंत्रालय ने साफ किया है कि फ्रॉड से बचने के लिए पेमेंट सिर्फ आधिकारिक इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से ही किया जाना चाहिए।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com