सऊदी अरब जाने वाले हज और उमराह यात्रियों के लिए सरकार ने सामान ले जाने के कड़े नियम बनाए हैं। अगर आप भी जल्द ही मक्का या मदीना जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने बैग की अच्छी तरह जांच कर लें। प्रतिबंधित चीजें ले जाने पर न सिर्फ सामान जब्त होगा, बल्कि जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।

कौन सी चीजें ले जाना मना है?

सऊदी अरब की कस्टम अथॉरिटी (ZATCA) ने कई चीजों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। इसमें नशीले पदार्थ, शराब और ऐसी सामग्री शामिल है जो वहां के नियमों और इस्लामिक मूल्यों के खिलाफ है। यात्री नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं कि क्या नहीं ले जाना है:

श्रेणी प्रतिबंधित सामान
नशा और दवाएं शराब, हर तरह के ड्रग्स, तंबाकू की पत्तियां, अफीम वाले बीज
मीडिया और कंटेंट अनैतिक सामग्री वाले स्टोरेज डिवाइस, गैर-इस्लामिक धार्मिक प्रचार सामग्री
इलेक्ट्रॉनिक सामान शॉक डिवाइस, लेजर डिवाइस (सिर्फ 5mW का एक लाल पेन allowed है), जासूसी उपकरण, गुप्त कैमरे
दवाइयां और हर्ब्स बिना SFDA रजिस्ट्रेशन वाली क्रीम, गोलियां, गर्भपात की दवाएं, जायफल और उसका पाउडर
अन्य सामान पटाखे, स्पीड रडार डिटेक्टर, यौन उपकरण, सूअर के मांस से बनी चीजें, ड्रोन (बिना अनुमति)

दवाओं और तकनीकी उपकरणों के लिए क्या नियम हैं?

अगर आप कोई हाई-रिस्क दवा जैसे Xanax, Adderall या Tramadol ले जा रहे हैं, तो आपको सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (SFDA) से इलेक्ट्रॉनिक क्लियरेंस लेना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाली दवाइयां जब्त की जा सकती हैं। साथ ही, अगर आप ड्रोन ले जाना चाहते हैं, तो इसके लिए GACA से पहले मंजूरी लेना जरूरी है। ई-सिगरेट और उनके लिक्विड पर भी सख्त पाबंदी है।

हज 2026 के लिए क्या नई गाइडलाइन्स हैं?

सऊदी सरकार ने साफ किया है कि बिना परमिट (Tasreeh) के हज करना मना है और विजिट वीजा वाले लोग हज नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा, सभी यात्रियों के लिए ACWY, येलो फीवर, कोविड-19 और पोलियो वैक्सीन के सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य होगा। भारतीय यात्रियों को अपनी रहने और आने-जाने की बुकिंग Nusuk ऐप के जरिए पहले ही करनी होगी। नियमों का पालन न करने वालों पर 1 लाख रियाल तक का जुर्माना लग सकता है।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.