सऊदी अरब की जनरल अथॉरिटी ऑफ मीडिया रेगुलेशन (GAMR) ने सोशल मीडिया पर डाली जाने वाले चीजों को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इन नियमों में यह स्पष्ट किया गया है कि उपयोगकर्ता क्या पोस्ट कर सकते हैं और ऑनलाइन अपने आप को कैसे पेश कर सकते हैं।

नए दिशानिर्देशों के अनुसार, धमकाना, दूसरों का मज़ाक उड़ाना, पारिवारिक निजी मामलों को उजागर करने पर प्रतिबंध है। बच्चों या घरेलू कर्मचारियों को दैनिक जीवन के पोस्ट में शामिल करना चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक उस पर भी प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा, गलत जानकारी, अपशब्दों का प्रयोग, व्यक्तिगत संपत्ति या धन दिखाना, खानदान, कबीला या क्षेत्रीय पहचान का घमंड करना भी प्रतिबंधित है।

यह नियम केवल सामग्री तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दिखावे और पहनावे को भी कवर करते हैं। ऐसे कपड़े जो सार्वजनिक मूल्यों के खिलाफ माने जायें, जैसे कंधे से पैर तक शरीर दिखाने वाले कपड़े, बॉडी को ज़ोर देने वाले टाइट कपड़े, या पारदर्शी फैब्रिक, अब पोस्ट में दिखाना वर्जित होगा। अधिकारियों की ओर से चेतावनी दी गई है कि नियम तोड़ने वालों पर कड़ी सजा दी जाएगी, हालांकि अभी इसके प्रकार और सीमा की जानकारी साझा नहीं की गई है।

इस कदम से सऊदी अरब में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर कंटेंट पर नियंत्रण और सांस्कृतिक मूल्यों की सुरक्षा की नीति को बल मिलता है, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स लाखों अनुयायियों तक पहुंच रखते हैं और सांस्कृतिक मानदंड तय कर रहे हैं।

Vandana Upadhyay

4 वर्ष तक देश के बड़े अखबारी प्रकाशनो में काम करने के उपरांत मैं अब GulfHindi में अपनी सेवा दे रही हूँ। उम्मीद हैं मेरी लेखनी आप सब को खबरों से सही और सटीक रूबरू कराएगी.