सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय प्रवासियों के लिए पासपोर्ट बनवाना अब पहले जैसा नहीं रहेगा। रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने पासपोर्ट और उससे जुड़ी सेवाओं की फीस में बदलाव कर दिया है। ये नए रेट 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुके हैं, जिसका सीधा असर अब आवेदन करने वाले लोगों की जेब पर पड़ेगा।

ℹ: Kuwait Ambassador: अमेरिका के साथ हुई अहम बैठक, खाड़ी देशों की सुरक्षा और ईरान के खतरों पर हुई चर्चा

यह बदलाव भारत सरकार के Ministry of External Affairs द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन (GSR 516(E)) के बाद किया गया है। दूतावास ने 30 जून 2026 को एक प्रेस रिलीज जारी कर सभी भारतीयों को इन नई दरों के बारे में जानकारी दी थी। सऊदी अरब में पासपोर्ट सेवाओं के लिए M/s VFS GCC LCC एजेंसी काम करती है, जो आवेदन लेने और पेमेंट जमा करने का काम संभालती है।

किन सेवाओं पर लागू हुए नए रेट

नया शुल्क ढांचा नए पासपोर्ट बनवाने, पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने और खोए या खराब हुए पासपोर्ट के बदले नया डॉक्यूमेंट जारी करने जैसी सेवाओं पर लागू होगा। इसके अलावा पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट (PCC) और इमरजेंसी सर्टिफिकेट के लिए भी रेट बदले गए हैं।

संशोधित फीस लिस्ट (SAR में)

पासपोर्ट सेवा सामान्य शुल्क (Normal) तत्काल शुल्क (Tatkal)
नया/रिन्यूअल पासपोर्ट (36 पेज, 10 साल) 460 SAR 919 SAR
नया/रिन्यूअल पासपोर्ट (60 पेज, 10 साल) 644 SAR 1103 SAR
सीनियर सिटीजन (60+ वर्ष, 36 पेज, 10 साल) 414 SAR 827 SAR
सीनियर सिटीजन (60+ वर्ष, 60 पेज, 10 साल) 579 SAR 993 SAR
नाबालिग (18 साल से कम, 36 पेज, 5 साल) 322 SAR 776 SAR
खोया या खराब पासपोर्ट (36 पेज) 919 SAR 1380 SAR
खोया या खराब पासपोर्ट (60 पेज) 1103 SAR 1564 SAR
PCC या सरेंडर सर्टिफिकेट 145 SAR
इमरजेंसी सर्टिफिकेट 60 SAR
सर्टिफिकेट ऑफ आइडेंटिटी 180 SAR

इन पासपोर्ट फीस के अलावा, हर डॉक्यूमेंट पर 8 SAR का Indian Community Welfare Fund (ICWF) शुल्क भी देना होगा। साथ ही, VFS GCC LCC एजेंसी अपने सर्विस चार्ज अलग से लेगी। दूतावास ने सलाह दी है कि आवेदक अपना फॉर्म जमा करने से पहले नई फीस लिस्ट को अच्छी तरह चेक कर लें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com