सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने 13 मार्च 2026 को एक बड़ा बयान जारी किया है. जानकारी के मुताबिक देश के अलग-अलग हिस्सों में 18 ड्रोन और 3 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला करने की कोशिश की गई. सऊदी एयर डिफेंस ने इन सभी हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया है. राहत की बात यह है कि इससे किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने इन हमलों और बचाव की पुष्टि की है.

📰: अमेरिका का बड़ा बयान: खाड़ी देशों में तनाव के बीच भारत बना अहम साझेदार, कच्चे तेल की कीमत पहुंची 98 डॉलर के पार

किन इलाकों को बनाया गया निशाना

इस हमले में सऊदी अरब के कई अहम इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की गई. रियाद के Diplomatic Quarter के पास एक ड्रोन को मार गिराया गया. इसके अलावा पूर्वी और मध्य क्षेत्र में भी हमले की कोशिश हुई. नीचे दिए गए जगहों पर सबसे ज्यादा असर दिखा.

  • Al-Kharj: प्रिंस सुल्तान एयर बेस की तरफ आ रही 3 बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट किया गया.
  • Eastern Province: इस इलाके में कुल 18 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया.
  • Empty Quarter: शेबा ऑयल फील्ड की ओर बढ़ रहे कई ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया गया.

आम लोगों के लिए क्या है निर्देश

रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि देश का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है और सभी अहम जगहों को सुरक्षित रखा गया है. आम नागरिकों और प्रवासियों के लिए पुरानी सेफ्टी गाइडलाइन अभी भी लागू है. अधिकारियों ने कहा है कि अगर किसी को अपने आस-पास आसमान से गिरा हुआ कोई ड्रोन का मलबा या अनजान वस्तु दिखे, तो उसके पास न जाएं और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें. यह घटना हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव से जोड़ कर देखी जा रही है.

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.