सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया है. पिछले 24 घंटों में, खासकर मात्र 30 मिनट के दौरान, 28 दुश्मन ड्रोन और 2 बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने बताया कि ये सभी खतरे अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही खत्म कर दिए गए. इस घटना में किसी के हताहत होने या बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है.

जानिए कहाँ-कहाँ गिराए गए ड्रोन और मिसाइल

हमले का मुख्य निशाना सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र और अरामको के तेल रिफाइनरी थे. रक्षा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ड्रोन और मिसाइलों को अलग-अलग जगह पर नष्ट किया गया:

  • Eastern Province: यहाँ सबसे ज्यादा 20 ड्रोन और 1 मिसाइल को मार गिराया गया.
  • Shaybah Oil Field: रूब अल खली में सऊदी अरामको के इस तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे 7 ड्रोन नष्ट किए गए.
  • Riyadh: अमेरिका के दूतावास के पास एक ड्रोन को हवा में ही खत्म कर दिया गया.
  • Prince Sultan Air Base: इस एयर बेस की तरफ आ रही एक बैलिस्टिक मिसाइल को भी नष्ट किया गया.

प्रवासियों और आम लोगों के लिए क्या हैं निर्देश

सऊदी अरब में काम करने वाले भारतीय प्रवासियों और अन्य लोगों के लिए जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है. आंतरिक मंत्रालय (MOI) ने साफ किया है कि सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों या अनवैरिफाइड वीडियो पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) की जानकारी पर भरोसा करें.

अमेरिका ने रियाद, जेद्दा और दहरान में अपने नागरिकों के लिए शेल्टर-इन-प्लेस यानी सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश जारी किया है. हवाई यात्रा की बात करें तो सऊदी का एयरस्पेस खुला हुआ है, लेकिन मौजूदा हालात के कारण कई कमर्शियल फ्लाइट्स में देरी और कैंसिलेशन देखने को मिल रही है.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.