सऊदी अरब ने सोमवार को जानकारी दी कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने सऊदी के तेल ठिकानों को निशाना बनाने वाले कई ड्रोन्स को हवा में ही मार गिराया है। इन ड्रोन्स को Eastern Province और राजधानी Riyadh की तरफ भेजा गया था। सऊदी प्रशासन ने इस हमले के पीछे ईरान समर्थित मिलिशिया का हाथ बताया है।

🚨: कैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर हमला, यूक्रेन की बड़ी कार्रवाई के बाद ईरान ने दी चेतावनी

हमले की पूरी जानकारी

सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता Maj. Gen. Turki Al-Maliki ने बताया कि पिछले कुछ घंटों के दौरान ये आतंकी हमले किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सऊदी अरब अपने देश की सुरक्षा, नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। सऊदी सरकार ने यह भी कहा कि वे उचित समय और जगह पर इसका जवाब देने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।

सऊदी विदेश मंत्रालय ने इन ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने इराक सरकार से आग्रह किया है कि वे जरूरी कदम उठाएं ताकि इराक की जमीन का इस्तेमाल सऊदी अरब के खिलाफ किसी भी तरह की हमले के लिए न किया जा सके। सऊदी अरब अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और ऐसे हमलों को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com