हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जारी संकट के बीच सऊदी अरब ने अपनी समुद्री व्यापार व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। सऊदी सरकार ने बीते तीन महीनों के दौरान देश के विभिन्न पोर्ट्स में 640 मिलियन सऊदी रियाल यानी करीब 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का निवेश किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सप्लाई चेन को सुरक्षित रखना और व्यापार की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है।

ℹ️: Saudi Arabia: मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, बाजार से 7.80 लाख से ज्यादा खराब सामान जब्त

वेस्टर्न कोस्ट पर खास तैयारी

सऊदी पोर्ट्स अथॉरिटी Mawani के अध्यक्ष Sulaiman Almazroua ने जेद्दा इस्लामिक पोर्ट पर दुनिया के सबसे बड़े ट्रक मार्शलिंग लॉजिस्टिक्स जोन के उद्घाटन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेवा मंत्रालय के निर्देश पर देश के पश्चिमी तट की क्षमता को बढ़ाया गया है ताकि सप्लाई चेन में कोई रुकावट न आए।

इस निवेश का असर साफ दिखाई दे रहा है। अथॉरिटी ने पश्चिमी क्षेत्र के बंदरगाहों पर 27 से अधिक नई शिपिंग सेवाओं को जोड़ा है। इससे अब प्रति माह 200,000 से ज्यादा कंटेनर संभालने की क्षमता तैयार हो गई है। यह व्यवस्था न केवल सऊदी अरब की जरूरतों को पूरा करती है, बल्कि संकट की स्थिति में खाड़ी के अन्य देशों के लिए भी एक सुरक्षित विकल्प के तौर पर काम करेगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.