सऊदी अरब के जेद्दा इस्लामिक पोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने लगभग 29 लाख से ज्यादा नशीली गोलियां (Captagon) जब्त की हैं, जिन्हें शिया बटर की एक बड़ी खेप के अंदर बहुत ही चालाकी से छिपाकर देश में लाने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन दो लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो इस सामान की डिलीवरी लेने के लिए आए थे।

कैसे पकड़ी गई ड्रग्स की यह बड़ी खेप?

जेद्दा इस्लामिक पोर्ट पर तैनात Zakat, Tax and Customs Authority (ZATCA) के अधिकारियों ने शक होने पर शिया बटर के शिपमेंट की सघन तलाशी ली। जांच के दौरान अधिकारियों ने एडवांस सुरक्षा तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया, जिससे पता चला कि सामान के अंदर कुछ अवैध सामान छिपा हुआ है। पूरी खेप की बारीकी से जांच करने पर अधिकारियों को कुल 2,916,180 एम्फ़ैटेमिन गोलियां बरामद हुईं। इन नशीली गोलियों को बटर के डिब्बों के अंदर इस तरह फिट किया गया था कि सामान्य नजरों से इन्हें पहचान पाना मुश्किल था।

सुरक्षा को लेकर सऊदी अथॉरिटी के कड़े नियम

सऊदी अरब सरकार ने नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं और सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा सख्त कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन नारकोटिक्स कंट्रोल विभाग के साथ मिलकर पूरा किया गया। सरकार ने साफ किया है कि देश की सीमा पर हर आने-जाने वाले सामान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि समाज को इन प्रतिबंधित पदार्थों के खतरे से बचाया जा सके।

  • स्मगलिंग की जानकारी देने के लिए नागरिक 1910 नंबर पर फोन कर सकते हैं।
  • लोग अपनी रिपोर्ट 1910@zatca.gov.sa पर ईमेल के जरिए भी भेज सकते हैं।
  • इंटरनेशनल नंबर +9661910 पर भी सूचना दी जा सकती है।
  • सही जानकारी देने वाले लोगों को सरकार की ओर से वित्तीय इनाम देने का भी प्रावधान है।
  • रिपोर्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com