सऊदी अरब में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने का काम अब बहुत तेजी से चल रहा है। जेद्दा शहर में बन रहा ‘Jeddah Tower’ बुर्ज खलीफा को भी ऊंचाई के मामले में पीछे छोड़ देगा। काफी समय तक रुकावट के बाद, इस टॉवर का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है और यह तेजी से आसमान की ओर बढ़ रहा है। जनवरी 2026 तक मिली जानकारी के मुताबिक, इसका काम 80वीं मंजिल से ऊपर पहुंच चुका है।

कब तक पूरा होगा Jeddah Tower का काम?

इस गगनचुंबी इमारत को पूरा करने का लक्ष्य साल 2028 रखा गया है। रिपोर्ट बताती है कि लंबे समय तक काम बंद रहने के बाद, जनवरी 2025 में मजदूरों और मशीनों ने फिर से मोर्चा संभाला था। अब काम इतनी रफ्तार में है कि हर तीन से चार दिन में एक नई मंजिल बनकर तैयार हो रही है।

इंजीनियरों का अनुमान है कि फरवरी 2026 तक यह इमारत 100 मंजिल का आंकड़ा छू लेगी। यह इमारत 1 किलोमीटर (1000 मीटर) से ज्यादा ऊंची होगी, जो वर्तमान में दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा से काफी ज्यादा है। यह प्रोजेक्ट सऊदी अरब के विजन 2030 का एक अहम हिस्सा है।

प्रोजेक्ट की लागत और बनाने वाली कंपनियां

इस विशाल टॉवर को बनाने में लगभग 1.2 बिलियन डॉलर (करीब 1.23 अरब डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट) का खर्च आने का अनुमान है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य ठेका Saudi Binladin Group के पास है। यह टॉवर जेद्दा इकोनॉमिक सिटी का मुख्य केंद्र होगा, जिसे विकसित करने में कुल 20 बिलियन डॉलर का खर्चा आएगा।

इस टॉवर का डिजाइन मशहूर आर्किटेक्ट Adrian Smith ने तैयार किया है, जिन्होंने बुर्ज खलीफा का डिजाइन भी बनाया था। इस प्रोजेक्ट की देखरेख Jeddah Economic Company (JEC) कर रही है, जिसके प्रमुख सऊदी प्रिंस अल-वलीद बिन तलाल हैं। इमारत में फोर सीजन्स होटल और कई लक्जरी सुविधाएं भी होंगी।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.