सऊदी अरब के इस्लामिक मामलों के मंत्रालय (Ministry of Islamic Affairs, Dawah, and Guidance) ने धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों के लिए एक नई डिजिटल सेवा शुरू की है। 26 जुलाई 2026 को मंत्री Sheikh Dr. Abdullatif Al Al-Sheikh ने इस नई सुविधा का उद्घाटन किया। अब इस्लाम अपनाने की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है।

🚨: Kuwait Weather Update: कुवैत में मौसम का मिजाज बदलेगा, धूल भरी आंधी के बाद बढ़ेगी उमस

काम हुआ आसान और तेज

पहले धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया काफी लंबी थी, जिसमें 15 से ज्यादा स्टेप्स लगते थे और महीनों का समय लग जाता था। अब इस नई व्यवस्था में केवल 4 स्टेप्स में सारा काम पूरा हो जाएगा और आवेदन के कुछ ही मिनटों में काम हो जाएगा। मंजूरी मिलते ही, नया मुसलमान अपना डिजिटल कार्ड Tawakkalna ऐप पर देख पाएंगे।

सुरक्षा और पहचान

इस पूरी प्रक्रिया को सऊदी डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथॉरिटी (SDAIA) के साथ जोड़ा गया है। डिजिटल कार्ड में एक QR कोड भी दिया गया है, ताकि कार्ड की असलियत और सरकारी मान्यता की पुष्टि आसानी से की जा सके। मंत्रालय का कहना है कि यह कदम सऊदी विजन 2030 के तहत डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने और काम को बिना कागजी कार्रवाई के तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे डेटा सुरक्षित रहेगा और भविष्य की योजनाएं बनाने में भी मदद मिलेगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.