सऊदी अरब ने वीज़ा लेने की प्रक्रिया को अब और भी आसान बना दिया है। सरकार ने एक नया ‘यूनिफाइड नेशनल वीज़ा प्लेटफॉर्म’ (KSA VISA) शुरू किया है। अब सऊदी जाने के लिए किसी भी तरह का वीज़ा लेने के लिए यही एकमात्र आधिकारिक ज़रिया होगा।

सऊदी अरब की काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स ने इस प्लेटफॉर्म को मंजूरी दी है, जिसे विदेश मंत्रालय (Ministry of Foreign Affairs) चलाएगा। पहले अलग-अलग तरह के वीज़ा के लिए अलग सिस्टम थे, लेकिन अब टूरिज्म, बिजनेस, वर्क, फैमिली विजिट, हज और उमराह जैसे सभी वीज़ा एक ही जगह से प्रोसेस होंगे।

नया प्लेटफॉर्म कैसे काम करेगा

रियाद में आयोजित डिजिटल गवर्नमेंट फोरम के दौरान विदेश मंत्री Faisal bin Farhan bin Abdullah और असिस्टेंट मिनिस्टर Abdulhadi bin Ahmed Al-Mansouri ने इसे शुरू किया। इस डिजिटल सिस्टम में 30 से ज़्यादा सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं को जोड़ा गया है।

  • वेबसाइट: वीज़ा आवेदन के लिए visa.mofa.gov.sa पर जाना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन: सऊदी के अंदर रहने वाले लोग Nafad के ज़रिए और बाहर के लोग ईमेल के ज़रिए रजिस्टर कर सकते हैं।
  • सुविधाएं: यहाँ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फीस जमा करना और एप्लिकेशन को ट्रैक करना बहुत आसान होगा।

सावधान रहें और धोखाधड़ी से बचें

विदेश मंत्रालय ने जनता को चेतावनी दी है कि केवल यही प्लेटफॉर्म वीज़ा के लिए आधिकारिक चैनल है। अगर कोई दूसरी वेबसाइट या एजेंसी सऊदी वीज़ा देने का दावा करती है, तो वह फर्जी हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत एजेंट के झांसे में न आएं क्योंकि उन्हें सरकार द्वारा मान्यता नहीं मिली है।

यह पूरी पहल किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा शुरू की गई डिजिटल बदलाव की रणनीति का हिस्सा है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.