सऊदी अरब की अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बड़ी जानकारी साझा की है। 2 अगस्त 2027 को सऊदी अरब में 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। इस खगोलीय घटना को लेकर वैज्ञानिक और विशेषज्ञ काफी उत्साहित हैं क्योंकि यह न केवल ऐतिहासिक है बल्कि इसका नजारा बहुत दुर्लभ होने वाला है।

मक्का और जेद्दा में दिखेगा अद्भुत नजारा

इस सूर्य ग्रहण के दौरान सऊदी अरब के कई हिस्सों में लंबे समय तक अंधेरा छा जाएगा। मुख्य खगोलशास्त्री Abdullah Al Khudairy ने बताया कि मक्का स्थित Masjid al-Haram में करीब 5 मिनट तक अंधेरा रहेगा। मक्का में आंशिक सूर्य ग्रहण सुबह 11:41 बजे शुरू होगा, जबकि पूर्ण ग्रहण का समय दोपहर 1:21 बजे से 1:44 बजे तक रहेगा। इसी तरह, जेद्दा में यह ग्रहण और भी लंबा होगा, जहां कुल 6 मिनट 1 सेकंड तक पूर्ण अंधेरा रहने की उम्मीद है। पूरी दुनिया में इसकी अधिकतम अवधि 6 मिनट 23 सेकंड तक हो सकती है।

सुरक्षा का रखें ध्यान

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इस सूर्य ग्रहण को देखने के लिए आम चश्मों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ISO 12312-2 सर्टिफाइड सोलर चश्मे का ही प्रयोग करें। अगर आप दूरबीन या टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके लेंस पर सोलर फिल्टर लगाना अनिवार्य है। डॉ. Khalid Al-Zaaq के अनुसार, Dhu al-Hijjah 29, 1449 AH की तारीख पर पड़ने वाला यह पूर्ण सूर्य ग्रहण पूरे 77 साल बाद हो रहा है। नासा के अनुसार यह सूर्य ग्रहण सऊदी अरब के अलावा स्पेन और उत्तरी अफ्रीका के हिस्सों में भी दिखाई देगा।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com