सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों और नागरिकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। अगर कोई व्यक्ति किसी ऐसी परिस्थिति में फंस गया है जहाँ वह अपना कर्ज चुकाने में असमर्थ है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। Saudi Central Bank (SAMA) ने स्पष्ट किया है कि ऐसी स्थिति में फाइनेंस देने वाली कंपनियों को ग्राहक के लोन का पुनर्निर्धारण (rescheduling) करना अनिवार्य है।
ℹ: Iran में मची उथल-पुथल, नेतृत्व में बढ़ती दूरियों से पाकिस्तान हुआ परेशान, रुक गई अमेरिका के साथ डील.।
नियमों का पालन करना अनिवार्य
सऊदी अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी मर्जी के बिना नौकरी खो देता है, रिटायरमेंट पर चला जाता है या काम करने में पूरी तरह असमर्थ हो जाता है, तो बैंक को उसके मामले की समीक्षा करनी होगी। यह प्रक्रिया 20 कार्य दिवसों के भीतर पूरी की जानी चाहिए। इस दौरान बैंक न तो कोई नया फाइनेंस थोप सकता है और न ही अतिरिक्त फीस या मूल लागत में कोई बदलाव कर सकता है। जब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक मासिक किस्तों की कटौती को भी रोक दिया जाएगा।
क्या कहते हैं पुराने आदेश
यह नियम नया नहीं है, बल्कि मार्च 2026 में SAMA ने इसे फिर से दोहराया है, जो अक्टूबर 2016 के पिछले निर्देशों पर आधारित है। उस समय सरकारी कर्मचारियों के भत्ते और लाभ में बदलाव के बाद यह सुविधा दी गई थी। अब किसी भी वित्तीय संस्थान के पास ग्राहक का अनुरोध अस्वीकार करने का अधिकार नहीं है यदि वह किसी ऐसी मुश्किल परिस्थिति में है जिसे वह नियंत्रित नहीं कर सकता। यह कदम वित्तीय संकट के दौरान लोगों को सुरक्षा देने के मकसद से उठाया गया है।
