सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों और नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी अरब ने मोबाइल इंटरनेट की स्पीड में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। Communications, Space and Technology Commission (CST) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड 216 Mbps तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि सऊदी को दुनिया के टॉप 5 G20 देशों की सूची में शामिल करती है।

📰: सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच अहम बातचीत, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति को लेकर बनी सहमति

डिजिटल रफ्तार में सबसे आगे सऊदी

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPAENG) के अनुसार, यह बड़ी कामयाबी फाइबर नेटवर्क में किए गए निवेश और देश भर में तेजी से फैले 5G नेटवर्क की वजह से मिली है। इस रिपोर्ट के अनुसार, देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 99.6% तक पहुंच चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि सऊदी में रहने वाला हर व्यक्ति महीने में औसतन 53 GB डेटा खर्च कर रहा है, जो दुनिया के औसत से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

ऑनलाइन एक्टिविटी और AI का क्रेज

सऊदी का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कितनी तेजी से बदल रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के 61.3% इंटरनेट यूजर हर दिन कम से कम 7 घंटे या उससे ज्यादा समय ऑनलाइन बिताते हैं। इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI टूल्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 45.2% हो गई है, जो यह बताता है कि सऊदी की जनता तकनीक को अपनाने में काफी आगे निकल चुकी है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.