सऊदी अरब में म्युनिसिपल और हाउसिंग मंत्रालय ने साल 2025 में कामकाज की रफ्तार को काफी तेज कर दिया है। मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल कुल 5 लाख 74 हजार से ज्यादा म्युनिसिपल लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसमें दुकान खोलने, घर बनाने और खुदाई जैसे कामों के परमिट शामिल हैं। सबसे राहत की बात यह है कि अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते और अधिकतर लाइसेंस मात्र 24 घंटे के अंदर जारी हो रहे हैं।

👉: Air India Express ने कुशीनगर और वाराणसी से शुरू की बैंकॉक की फ्लाइट, किराया मात्र 6426 रुपये

किन कामों के लिए कितने परमिट मिले?

मंत्रालय ने बताया है कि इन लाइसेंसों में कमर्शियल गतिविधियों और कंस्ट्रक्शन का हिस्सा सबसे ज्यादा है। इससे शहरों में नए बिजनेस शुरू करने और इमारतों की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिल रही है। 2025 में जारी किए गए अलग-अलग परमिट के आंकड़े इस प्रकार हैं:

लाइसेंस का प्रकार संख्या
कमर्शियल लाइसेंस 2,02,000 से ज्यादा
खुदाई (Excavation) परमिट लगभग 1,99,000
बिल्डिंग परमिट 78,000
ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट 66,000
रिनोवेशन परमिट 8,400

फीस और जुर्माने को लेकर क्या है नियम?

सऊदी अरब में अब सभी लाइसेंस के आवेदन और रिन्यूअल ‘Balady’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए होते हैं। सालाना लाइसेंस फीस बिजनेस के प्रकार और जगह के हिसाब से 1,000 रियाल से लेकर 10,000 रियाल तक हो सकती है। वहीं, जगह के वर्गीकरण के आधार पर प्रति स्क्वायर मीटर का रेट 1 रियाल से 300 रियाल के बीच है।

मंत्रालय ने नियमों को लेकर सख्ती भी दिखाई है। अगर कोई बिना अनुमति के निर्माण करता है तो उस पर 20 लाख रियाल तक का भारी जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा सड़क पर पानी बहाने जैसी गलतियों पर भी 3,000 रियाल तक का फाइन तय किया गया है। अगर किसी को जुर्माने के खिलाफ अपील करनी है, तो उसके पास 30 दिन का समय होता है।