सऊदी अरब की नौसेना अपनी ताकत बढ़ा रही है. स्पेन के एक शिपयार्ड में ‘किंग अल-मदीना’ (HM King Al-Madinah) नाम के युद्धपोत को पानी में उतारा गया है. यह जहाज सऊदी अरब की समुद्री सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है.
सऊदी रक्षा मंत्रालय ने इस जहाज को बनाने के लिए स्पेन की कंपनी Navantia के साथ करार किया है. जहाज के बाहरी ढांचे यानी बॉडी का काम पूरा हो गया है और अब इसे पानी में तैरा दिया गया है. अब इस जहाज में लड़ाई के आधुनिक सिस्टम और हथियार फिट किए जाएंगे.
अल-सरवात प्रोजेक्ट और नए जहाज
यह जहाज ‘अल-सरवात प्रोजेक्ट’ (Al-Sarawat Project) के दूसरे चरण का पहला जहाज है. इस प्रोजेक्ट के तहत कुल तीन मल्टी-मिशन कॉम्बैट शिप बनाए जा रहे हैं, जो ‘Avante 2200’ मॉडल के कोरवेट जहाज हैं. इन तीनों जहाजों के नाम इस प्रकार हैं:
- किंग अल-मदीना
- नीओम (Neom)
- अल-उला (Al-Ula)
सऊदी अरब को सौंपने से पहले इस जहाज का बंदरगाह पर टेस्ट किया जाएगा और फिर समुद्र में चलाकर देखा जाएगा. बता दें कि इस प्रोजेक्ट का पहला चरण पहले ही पूरा हो चुका है, जिसके तहत सऊदी नौसेना को 5 जहाज मिल चुके हैं.