सऊदी अरब में इकामा, लेबर और बॉर्डर नियमों को लेकर सरकार बहुत सख्त हो गई है। हाल ही में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर 15,200 से ज्यादा उल्लंघन पकड़े गए हैं। यह उन प्रवासियों के लिए बड़ी चेतावनी है जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

सऊदी प्रेस एजेंसी (SPA) ने बताया कि यह कार्रवाई एक हफ्ते के भीतर की गई है। इसमें उन लोगों को पकड़ा गया है जिनके पास सही कागजात नहीं थे या जिन्होंने लेबर नियमों का उल्लंघन किया था।

Ministry of Interior ने साफ चेतावनी दी है कि जो लोग अवैध प्रवासियों को पनाह देंगे, उन्हें नौकरी पर रखेंगे या उनके आने-जाने में मदद करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। नियमों को तोड़ने वालों के लिए सजा बहुत सख्त रखी गई है:

  • दोषियों को 15 साल तक की जेल हो सकती है।
  • 10 लाख रियाल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
  • अवैध लोगों को लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ियां और उन्हें रखने वाली जगहों को भी सरकार जब्त कर लेगी।

सरकार ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी तरह के उल्लंघन की जानकारी मिले तो तुरंत इसकी सूचना दें। मक्का, रियाद और पूर्वी क्षेत्रों के लोग 911 पर कॉल कर सकते हैं, जबकि बाकी इलाकों के लोग 999 या 996 नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सऊदी अरब में यह अभियान लगातार चल रहा है। इससे पहले 4 जून से 10 जून के बीच 10,725 और 21 मई से 27 मई के बीच 8,090 उल्लंघन पकड़े गए थे। अब यह संख्या बढ़कर 15,200 पार कर गई है, जिससे साफ है कि चेकिंग अब और ज्यादा तेज कर दी गई है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com