सऊदी अरब में सेल्स और रिसेप्शन अकाउंटिंग प्रोफेशन में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अब बैठने की उचित व्यवस्था करना जरूरी होगा। यह कदम उन वर्कर्स की सुविधा के लिए उठाया गया है जिन्हें काम के दौरान लंबे समय तक खड़ा रहना पड़ता है ताकि वे बैठकर अपना काम कर सकें।

लेबर लॉ में हुए बदलाव

मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय (MHRSD) ने कार्यस्थल के नियमों को पहले से अधिक सख्त कर दिया है। 19 मार्च 2026 से लागू हुए नए लेबर लॉ के तहत कर्मचारियों के कल्याण के मानकों को बढ़ाया गया है। अब कंपनियों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड रखना और नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कंपनी इन मानकों का उल्लंघन करती है, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

सौदीकरण के नए अपडेट

मंत्रालय ने अप्रैल 2026 में प्रशासनिक सहायता से जुड़े 69 और प्रोफेशन में 100% सौदीकरण लागू किया है। इसके अलावा, मार्केटिंग और सेल्स के क्षेत्र में भी सौदीकरण की दर को बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। इसमें सेल्स मैनेजर और रिटेल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव जैसे पद शामिल हैं।

इन बदलावों का सीधा असर सऊदी अरब में काम करने वाले भारतीय प्रवासियों और अन्य विदेशी कर्मचारियों पर पड़ेगा। सरकार का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल के माहौल को डिजिटल और लचीला बनाना है, जिसकी निगरानी अब इलेक्ट्रॉनिक ऑडिट के जरिए की जाएगी।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.