Saudi Arabia में अब AI का गलत इस्तेमाल करना महंगा पड़ सकता है. सऊदी डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथॉरिटी (SDAIA) ने डीपफेक वीडियो और कंटेंट को कंट्रोल करने के लिए नए नियम जारी किए हैं. इन नियमों का मकसद लोगों को धोखाधड़ी और फर्जी खबरों से बचाना है ताकि आम जनता सुरक्षित रहे.

डीपफेक बनाने और इस्तेमाल करने वालों के लिए क्या हैं नियम

SDAIA ने अलग-अलग लोगों के लिए खास गाइडलाइंस तय की हैं ताकि AI का सही इस्तेमाल हो सके और पारदर्शिता बनी रहे:

  • डेवलपर्स: AI टूल्स बनाने वालों को प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखना होगा और वॉटरमार्किंग जैसे टूल्स का इस्तेमाल करना होगा ताकि पता चल सके कि कंटेंट AI से बना है.
  • कंटेंट बनाने वाले: अगर कोई AI से वीडियो या फोटो बनाता है, तो उसे साफ तौर पर बताना होगा कि यह नकली है. साथ ही, जिसकी फोटो या आवाज इस्तेमाल की गई है, उससे लिखित अनुमति लेना जरूरी होगा.
  • आम उपभोक्ता: लोगों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसे चेक करें और AI डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल करें.
  • रेगुलेटर्स: सरकारी संस्थाएं अब रिस्क असेसमेंट करेंगी और गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का फ्रेमवर्क तैयार करेंगी.

क्या नियम तोड़ने पर जुर्माना लगेगा

SDAIA के मुताबिक, AI एथिक्स के सिद्धांत सीधे तौर पर कानूनी बंधन नहीं हैं, लेकिन अगर कोई किसी की निजी जानकारी या प्राइवेसी का उल्लंघन करता है, तो उस पर Personal Data Protection Law (PDPL) के तहत भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. नेशनल डेटा मैनेजमेंट ऑफिस के हेड Al-Rabdi ने बताया कि डीपफेक से पहचान चोरी और धोखाधड़ी का खतरा बढ़ गया है, इसलिए सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है.

Frequently Asked Questions (FAQs)

SDAIA की डीपफेक गाइडलाइंस क्या हैं?

यह सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी नियम हैं जो AI से बने नकली वीडियो और ऑडियो (Deepfakes) के जिम्मेदार इस्तेमाल को तय करते हैं ताकि धोखाधड़ी और प्राइवेसी के उल्लंघन को रोका जा सके.

क्या डीपफेक वीडियो बनाने पर जुर्माना हो सकता है?

हाँ, अगर AI का इस्तेमाल करके किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन किया जाता है, तो Personal Data Protection Law (PDPL) के तहत जुर्माना लगाया जा सकता है.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com