सऊदी अरब के हज और उमराह मंत्रालय ने 2026 हज सीज़न (1447 AH) के लिए वीज़ा जारी करना शुरू कर दिया है। रविवार, 8 फरवरी से यह प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। यात्रियों की सुविधा और बेहतर इंतज़ाम के लिए इस बार यह काम लगभग चार महीने पहले ही शुरू कर दिया गया है। मंत्रालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि हज यात्रियों को ऐन मौके पर कोई परेशानी न हो।

ℹ️: Saudi Arabia School Ban: सऊदी अरब ने 74 स्कूलों का लाइसेंस किया रद्द, सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

Haj 2026 के लिए जरूरी तारीखें और टाइमलाइन

हज मंत्रालय ने इस बार पूरा शेड्यूल काफी पहले जारी कर दिया है ताकि लोगों को तैयारी का समय मिल सके। वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है और इसके लिए एक डेडलाइन भी तय की गई है।

  • वीज़ा शुरू: 8 फरवरी, 2026
  • वीज़ा बंद होने की तारीख: 20 मार्च, 2026
  • पहला जत्था (Arrival): 18 अप्रैल, 2026 से शुरू
  • हज के मुख्य दिन: 24 मई से 29 मई, 2026 (अनुमानित)

हज यात्रियों के लिए नए नियम और शर्तें

सऊदी सरकार ने हज पर जाने वाले लोगों के लिए कुछ नियम सख्त किए हैं और कुछ में राहत दी है। सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को Nusuk Hajj प्लेटफॉर्म के जरिए ही बुकिंग करनी होगी। बिना लाइसेंस वाली एजेंसियों से बुकिंग करने पर रोक लगाई गई है।

  • उम्र सीमा: यात्री की उम्र कम से कम 12 साल होना जरूरी है।
  • महिलाओं के लिए नियम: महिलाएं अब बिना महरम (पुरुष गार्जियन) के भी हज कर सकती हैं, बस वे “Safe Group” में होनी चाहिए।
  • बायोमेट्रिक्स: वीज़ा जारी होने से पहले Saudi Visa Bio ऐप पर फिंगरप्रिंट देना अनिवार्य है।
  • Nusuk Card: मक्का-मदीना और पवित्र स्थलों में एंट्री के लिए यह कार्ड पास रखना जरूरी होगा।

फीस और रजिस्ट्रेशन का स्टेटस

मंत्रालय के अनुसार हज वीज़ा खुद मुफ्त है, लेकिन यह सर्विस पैकेज के साथ ही मिलता है, इसलिए इसे अलग से नहीं लिया जा सकता। इलेक्ट्रॉनिक सर्विस और इन्शुरन्स का खर्च लगभग 600-700 रियाल आता है। अभी तक Nusuk प्लेटफॉर्म पर 7 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग रजिस्टर कर चुके हैं। मक्का में रहने की व्यवस्था के लिए सभी कॉन्ट्रैक्ट पहले ही पूरे कर लिए गए हैं।