सऊदी अरब अपने ‘विजन 2030’ के तहत तेजी से बदल रहा है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोलने के मकसद से एक बड़ा फैसला लिया है। अब सऊदी शेयर बाज़ार में विदेशी निवेशकों के लिए नियम काफी आसान कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कूटनीति और तेल के व्यापार को लेकर भी ताजा अपडेट सामने आए हैं।

👉: Saudi Arabia का सीरिया में बड़ा धमाका, अब अपनी एयरलाइन और एयरपोर्ट चलाएगी सऊदी कंपनियां

शेयर बाज़ार में अब विदेशियों के लिए क्या बदला?

सऊदी अरब की कैपिटल मार्केट अथॉरिटी (CMA) ने 1 फरवरी 2026 से एक पुराना और सख्त नियम खत्म कर दिया है। इसे ‘क्वालिफाइड फॉरेन इन्वेस्टर’ (QFI) फ्रेमवर्क कहा जाता था। अब इस नियम के हटने के बाद दुनिया भर के आम निवेशक सीधे सऊदी एक्सचेंज (Tadāwul) में शेयर खरीद सकेंगे। पहले इसके लिए कई तरह की मंजूरी लेनी पड़ती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया आम लोगों के लिए खोल दी गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा निवेश आ सके।

प्रिंस सलमान की पुतिन और एर्दोगान से चर्चा

कूटनीतिक स्तर पर भी सऊदी अरब काफी सक्रिय नजर आ रहा है। क्राउन प्रिंस ने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं ने ऊर्जा बाज़ार को स्थिर रखने और ओपेक प्लस (OPEC+) के सहयोग पर चर्चा की। वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगान भी दो साल बाद रियाद पहुंचे हैं। वे यहां सीरिया और गाजा के मुद्दों पर प्रिंस सलमान के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रहे हैं।

तेल के दाम और बहरीन ब्रिज का नया अपडेट

  • तेल की कीमतें: सऊदी अरब ने एशिया के लिए अरब लाइट क्रूड ऑयल की कीमत में 0.30 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की है। यह लगातार तीसरा महीना है जब दाम कम किए गए हैं।
  • बहरीन ब्रिज फीस: किंग फहद कॉजवे अथॉरिटी ने बताया है कि 18 फरवरी 2026 से बहरीन जाने वाले पुल पर लगने वाली फीस में बढ़ोतरी होगी।
  • वीज़ा नियम: ऐसी खबरें भी हैं कि यूएई (UAE) आधारित कंपनियों के लिए बिजनेस वीज़ा के नियम थोड़े सख्त किए जा रहे हैं ताकि वे अपना हेडक्वार्टर सऊदी लाएं।
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.