सऊदी अरब में इस साल गर्मियों के मौसम में सामान्य से ज़्यादा गर्मी पड़ने वाली है। नेशनल सेंटर फॉर मेटियोरोलॉजी (NCM) ने साल 2026 के गर्मियों के महीनों यानी जून, जुलाई और अगस्त के लिए अपना मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बार देश के सभी हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। प्रवासियों और स्थानीय लोगों को गर्मी से बचने के लिए अभी से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

तापमान में कितनी बढ़ोतरी होने की है आशंका

मौसम विभाग के प्रवक्ता हुसैन अल-कहतानी ने जानकारी दी है कि इस साल गर्मियों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। विशेष रूप से पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी इलाकों में तापमान में अधिक बढ़ोतरी देखी जाएगी। जून के महीने में रियाद, मदीना, मक्का, कासिम, हेल और तबुक जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है। वहीं जुलाई और अगस्त में जीजान, अल-बाहा, असीर और मक्का के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा

तापमान बढ़ने के साथ-साथ इस बार बारिश को लेकर भी नया अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के महीने में देश के सभी हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। हालांकि, जुलाई आते ही कई इलाकों में बारिश कम हो जाएगी। जीजान, अल-बाहा, असीर, मक्का, नजरान और पूर्वी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में जुलाई के दौरान सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने सभी सरकारी और सेवा क्षेत्रों को इन बदलावों के अनुसार अपनी तैयारी रखने की सलाह दी है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।

Frequently Asked Questions (FAQs)

सऊदी अरब में इस बार गर्मियों में तापमान कितना बढ़ सकता है?

मौसम विभाग के अनुसार, जून में रियाद, मदीना और मक्का समेत कई क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस और जुलाई-अगस्त में कुछ क्षेत्रों में 1.6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

क्या इस बार सऊदी अरब में सामान्य बारिश होगी?

जून के महीने में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है, लेकिन जुलाई में जीजान, अल-बाहा, असीर, मक्का, नजरान और पूर्वी इलाकों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.