सऊदी अरब के ताइफ शहर में एक एम्यूजमेंट पार्क के झूले में बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के बाद अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अच्छी बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।

👉: Dubai: मजदूरों के लिए फिर शुरू हुआ Al Freej Fridge कैंपेन, बांटे जाएंगे 20 लाख ठंडे पानी और जूस की बोतलें

यह हादसा 360 Big Pendulum नाम के एक गोल झूले में हुआ। बताया जा रहा है कि झूला चलते समय अचानक बीच से टूट गया और सीधे जमीन पर आ गिरा। सोशल मीडिया पर इस हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें झूले का हिस्सा टूटकर गिरते हुए देखा जा सकता है।

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र के गवर्नर प्रिंस सऊद बिन नाहर बिन सऊद बिन अब्दुलअजीज ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने पूरे एम्यूजमेंट पार्क को तत्काल बंद करने का आदेश दिया ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि यह तकनीकी खराबी थी या लापरवाही।

इस पूरी कार्रवाई में General Entertainment Authority (GEA), सिविल डिफेंस और सऊदी रेड क्रिसेंट की टीमें शामिल रहीं। सऊदी अरब में मनोरंजन पार्कों के लिए सुरक्षा के कड़े नियम बनाए गए हैं। नियमों के मुताबिक, हर झूले का इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस सही होना चाहिए और उसके पास एक मान्यता प्राप्त संस्था से निरीक्षण सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

नियमों के अनुसार, एम्यूजमेंट पार्क का मैनेजमेंट ही साइट की सुरक्षा, झूले के संचालन और कर्मचारियों की निगरानी के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होता है। इसके लिए रिस्क इंश्योरेंस होना भी अनिवार्य है। सुरक्षा बनाए रखने के लिए डेली चेक और साल में एक बार सर्टिफाइड इंजीनियर से गहराई से जांच करवाने की सलाह दी जाती है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com