सऊदी अरब में 60 साल से ज़्यादा उम्र के नागरिकों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हुई है। अब उन्हें सरकारी सेवाओं में प्राथमिकता पाने के लिए किसी कागज़ी कार्रवाई की ज़रूरत नहीं होगी। Tawakkalna ऐप में ऑटोमैटिक तरीके से ‘प्रिविलेज’ (Privilege) कार्ड दिखने लगा है जिससे बुजुर्गों का काम आसान हो जाएगा।

यह कार्ड एक डिजिटल पहचान की तरह काम करता है। जैसे ही किसी नागरिक की उम्र 60 साल पूरी होती है, यह कार्ड बिना किसी आवेदन के Tawakkalna ऐप और मानव संसाधन एवं सामाजिक विकास मंत्रालय (Ministry of Human Resources and Social Development) के ऐप में खुद-ब-खुद आ जाता है।

बुजुर्गों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

यह पूरी व्यवस्था ‘एल्डरली राइट्स एंड केयर सिस्टम’ के तहत लागू की गई है। एक शाही फरमान के अनुसार सभी संस्थाओं को बुजुर्गों की गरिमा का ख्याल रखना होगा और उन्हें विशेष सुविधाएं देनी होंगी, जिनमें ये चीज़ें शामिल हैं:

  • स्वास्थ्य और सामाजिक सेवाओं में सबसे पहले नंबर मिलना।
  • पब्लिक जगहों पर बैठने के लिए खास इंतजाम।
  • पार्किंग के लिए अलग और आरक्षित जगह।

नियम तोड़ने पर लगेगा भारी जुर्माना

इस सिस्टम को मानव संसाधन एवं सामाजिक विकास मंत्रालय और सऊदी डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथॉरिटी (SDAIA) मिलकर संभाल रहे हैं। सरकार ने साफ किया है कि जो भी संस्था बुजुर्गों को प्राथमिकता देने में लापरवाही करेगी, उस पर 1,00,000 सऊदी रियाल तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह कदम सऊदी विजन 2030 के तहत डिजिटल बदलाव का हिस्सा है। सरकार अपनी डिजिटल सेवाओं को लगातार बढ़ा रही है, जिसका उदाहरण यह है कि जून 2026 के दौरान ही Tawakkalna ऐप में अलग-अलग सेक्टर की 160 नई सुविधाएं जोड़ी गईं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com