सऊदी अरब ने दुनिया भर में अपनी डिजिटल ताकत दिखाई है। International Telecommunication Union (ITU) की 2025 की रिपोर्ट में सऊदी अरब को डिजिटल तैयारी (Digital Readiness) के मामले में दुनिया का पहला देश बताया गया है। सऊदी ने 100 में से 94 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो कि बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस बदलाव का फायदा वहां रहने वाले आम लोगों और प्रवासियों को बेहतर डिजिटल सेवाओं के रूप में मिलेगा।

🚨: India-China Border Dispute: चीन ने फिर बदली भारतीय इलाकों की नाम, भारत बोला अरुणाचल और लद्दाख हमारा ही हिस्सा रहेंगे

सऊदी अरब की डिजिटल रैंकिंग में कितनी तरक्की हुई?

पिछले साल सऊदी अरब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर था और उसके 90 पॉइंट्स थे। इस बार वह सीधे पहले नंबर पर पहुँच गया है। CST के एक्टिंग गवर्नर इंजीनियर हैथम बिन अब्दुलरहमन अलुहली ने बताया कि यह कामयाबी सरकार के सही फैसलों और प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर काम करने की वजह से मिली है। देश में डिजिटल सिस्टम और टेक्नोलॉजी को लेकर बनाए गए नियमों ने इसे दुनिया में सबसे आगे पहुँचा दिया है।

डिजिटल क्षेत्र में और कौन सी बड़ी उपलब्धियां मिलीं?

सऊदी अरब सिर्फ एक इंडेक्स में नहीं, बल्कि ICT Development Index 2025 में भी दुनिया में पहले नंबर पर रहा है। यह इंडेक्स 164 देशों की डिजिटल प्रोग्रेस को देखता है। इसके अलावा Digital Regulatory Maturity Index में सऊदी अरब दूसरे नंबर पर आया है, जहाँ पहले नंबर पर जर्मनी है। यह सब सऊदी की डिजिटल पॉलिसी और बेहतर मैनेजमेंट की वजह से हुआ है।

सऊदी की डिजिटल अर्थव्यवस्था और डेटा के आंकड़े

सऊदी अरब का डिजिटल मार्केट इस समय MENA क्षेत्र में सबसे बड़ा और सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला मार्केट है। यहाँ के डिजिटल डेटा और अर्थव्यवस्था की जानकारी नीचे दी गई तालिका में है।

विवरण आंकड़े/रैंकिंग
डिजिटल इकोनॉमी की वैल्यू 495 अरब सऊदी रियाल
GDP में योगदान 15%
ICT मार्केट की वैल्यू 180 अरब सऊदी रियाल
मोबाइल सब्सक्रिप्शन आबादी का 212%
मंथली डेटा इस्तेमाल ग्लोबल औसत से 3 गुना ज़्यादा
डिजिटल तैयारी स्कोर 94/100 (नंबर 1)
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com