सऊदी अरब में गाड़ी चलाने वाले हर व्यक्ति के लिए एक ज़रूरी जानकारी सामने आई है। आमतौर पर सड़क हादसे के बाद जब तक पुलिस या अधिकारी मौके पर न पहुँच जाएँ, गाड़ी हटाना मना होता है। लेकिन सरकार ने कुछ ऐसी स्थितियां बताई हैं जिनमें आप अपनी गाड़ी को हादसे वाली जगह से हटा सकते हैं। यह नियम सभी ड्राइवरों और वहाँ रहने वाले प्रवासियों के लिए जानना बहुत ज़रूरी है ताकि वे किसी कानूनी मुश्किल में न फंसें।

ℹ: Saudi Arabia Vision 2030: आर्थिक अवसरों के मामले में सऊदी अरब दुनिया में चौथे स्थान पर, प्रवासियों और महिलाओं के लिए खुले रास्ते

इन 3 हालातों में हटा सकते हैं गाड़ी

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, अधिकारी के आने से पहले गाड़ी हटाने की अनुमति केवल इन स्थितियों में मिलेगी:

  • अगर सक्षम प्रशासन की तरफ से गाड़ी हटाने का निर्देश दिया गया हो।
  • अगर एक्सीडेंट छोटा हो और किसी एक पक्ष ने दुर्घटना स्थल पर गाड़ियों की फोटो खींच ली हो।
  • अगर हादसे वाली जगह से आम लोगों की सुरक्षा को खतरा हो या ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया हो।

सऊदी अरब में ट्रैफिक मैनेजमेंट का काम General Department of Traffic (Muroor) और बीमित गाड़ियों के लिए Najm संभालते हैं। सामान्य नियम यह है कि ड्राइवर को हादसे वाली जगह पर रुकना होगा, अधिकारियों को इसकी सूचना देनी होगी और अगर कोई घायल है तो उसकी मदद करनी होगी। इन नियमों का पालन न करने पर जुर्माना भरना पड़ सकता है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.