सऊदी अरब ने 2026 के उमरा सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा और मेडिकल सुविधाओं को काफी मजबूत कर दिया है। सऊदी रेड क्रीसेंट अथॉरिटी (SRCA) ने मक्का में इमरजेंसी सेवाओं को तेज करने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। अब मस्जिद अल-हरम और आसपास के भीड़ वाले इलाकों में मरीजों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए खास इलेक्ट्रिक चेयर और नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका सीधा फायदा उन भारतीय और विदेशी यात्रियों को मिलेगा जो उमरा के लिए मक्का पहुंच रहे हैं।

🚨: Kuwait Govt Announcement: कुवैत में राशन वितरण का नया समय लागू, रमजान के आखिरी हफ्ते के लिए सरकार का आदेश

मक्का में इमरजेंसी के लिए क्या नए इंतजाम किए गए हैं?

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मक्का में मेडिकल सुविधाओं को पूरी तरह से अपडेट किया गया है, ताकि किसी भी परेशानी के समय तुरंत एक्शन लिया जा सके।

  • Rufaidah Electric Chairs: मस्जिद अल-हरम में जहां बड़ी एंबुलेंस नहीं जा सकती, वहां अब खास इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर काम करेगी। इसे मिनी एंबुलेंस की तरह तैयार किया गया है।
  • स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल: एंबुलेंस को रास्ते में रुकना ना पड़े, इसके लिए स्मार्ट ट्रैफिक लाइट सिस्टम लागू किया गया है। एंबुलेंस के आने पर सिग्नल अपने आप ग्रीन हो जाएगा।
  • एडवांस केयर स्टेशन: ज्यादा भीड़ वाले इलाकों में मेडिकल स्टेशन बनाए गए हैं जहां मरीजों के लिए सभी जरूरी मशीनें मौजूद रहेंगी।

रमजान के पहले 15 दिनों में कितने लोगों को मिली मदद?

SRCA द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 13 मार्च तक मक्का रीजन में कुल 23,709 इमरजेंसी कॉल पर एक्शन लिया गया। इनमें से 8,798 मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हार्ट अटैक के 41 और स्ट्रोक के 49 मरीजों को स्पेशल मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत मदद दी गई।

इसके अलावा गंभीर मामलों में 28 बार एयर एंबुलेंस (Air Ambulance) का भी इस्तेमाल किया गया। इन सभी सुविधाओं को बिना किसी रुकावट के चलाने के लिए हेल्थ एंडोमेंट फंड के साथ मिलकर एक नया इमरजेंसी फंड भी बनाया गया है।

उमरा 2026 के लिए वीज़ा और सफर की जरूरी तारीखें

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य इस साल उमरा की प्लानिंग कर रहा है, तो सऊदी सरकार द्वारा जारी इन तारीखों और नियमों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

  • वीज़ा की आखिरी तारीख: उमरा वीज़ा जारी करने की अंतिम तारीख 19 मार्च 2026 है।
  • सऊदी पहुंचने की आखिरी तारीख: विदेशी यात्रियों को 2 अप्रैल 2026 तक सऊदी पहुंचना होगा।
  • वापसी की तारीख: सभी विदेशी उमरा यात्रियों को 18 अप्रैल 2026 से पहले सऊदी अरब छोड़ना अनिवार्य है।
  • सेफ्टी नियम: मस्जिद में भीड़ की जानकारी देने वाले डिजिटल बोर्ड को फॉलो करें। पीक आवर्स में बच्चों को साथ लाने से बचें।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com