सऊदी अरब जाने वाले उमराह यात्रियों के लिए एक ज़रूरी खबर है। सऊदी सरकार ने मक्का छोड़ने की आखिरी तारीख तय कर दी है। अगर आपने उमराह वीज़ा पर यात्रा की है, तो आपको तय समय पर वापस आना होगा। नियमों का पालन न करने वालों पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उमराह यात्रियों के लिए ज़रूरी तारीखें और समय सीमा

सऊदी हज और उमराह मंत्रालय ने इस साल के लिए कुछ सख्त तारीखें तय की हैं, जिनका पालन करना हर यात्री के लिए ज़रूरी है।

विवरण तारीख
उमराह वीज़ा जारी होने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026
सऊदी अरब में प्रवेश की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2026
मक्का में प्रवेश पर पाबंदी 13 अप्रैल 2026 से
सऊदी अरब छोड़ने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2026
नुसुक (Nusuk) प्लेटफॉर्म पर रोक 18 अप्रैल से 31 मई 2026

नियम तोड़ने पर क्या होगी सज़ा और क्या हैं ज़रूरी शर्तें

सऊदी सरकार ने साफ कर दिया है कि उमराह वीज़ा पर हज करना पूरी तरह गैरकानूनी है। इसके लिए केवल मान्य हज वीज़ा ही ज़रूरी है।

  • भारी जुर्माना: वीज़ा की समय सीमा खत्म होने के बाद रुकने वालों पर 50,000 से 1,00,000 सऊदी रियाल तक का जुर्माना लग सकता है।
  • देश निकाला: नियम तोड़ने वालों को डिपोर्ट किया जाएगा और उन पर कई सालों के लिए सऊदी आने पर बैन लगाया जाएगा।
  • मदद करने वालों पर कार्रवाई: जो लोग ओवरस्टे करने वाले यात्रियों को शरण देंगे या काम पर रखेंगे, उन पर भी कानूनी कार्रवाई होगी।
  • मक्का एंट्री: 13 अप्रैल के बाद केवल वही लोग मक्का जा सकेंगे जिनके पास हज परमिट या वहां का रेजिडेंसी परमिट होगा।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com