सऊदी अरब में नौकरी की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश के नागरिकों के बीच बेरोजगारी की दर में कमी आई है। यह जानकारी General Authority for Statistics ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साझा की है।
ℹ️: Iran: लेबनान में युद्धविराम समझौता लटका, ईरान ने अमेरिका को घेरा, कहा इसराइल अब भी कर रहा हमला।
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली तिमाही के दौरान सऊदी नागरिकों के बीच बेरोजगारी की दर घटकर 6.4% रह गई है।
इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सऊदी अरब की कुल आबादी के लिए बेरोजगारी की दर और भी कम हुई है। इसी पहली तिमाही के दौरान कुल बेरोजगारी का आंकड़ा गिरकर 3.1% पर आ गया है।
