साऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने उन विदेशी नागरिकों और यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है जो क्षेत्रीय हालातों की वजह से देश से बाहर नहीं जा पा रहे थे। यह फैसला उन लोगों के लिए लिया गया है जिनके वीज़ा की समय सीमा 25 फरवरी 2026 या उसके बाद खत्म हो गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि विमान सेवाओं और अन्य रुकावटों की वजह से फंसे यात्रियों को अब कानूनी कार्रवाई या जुर्माने का डर नहीं सताएगा। भारतीय प्रवासियों और उमराह यात्रियों के लिए यह एक बहुत बड़ी खबर है।

वीज़ा धारकों के पास क्या विकल्प मौजूद हैं?

सऊदी सरकार ने फंसे हुए लोगों को अपनी स्थिति सुधारने के लिए दो आसान विकल्प दिए हैं। जो लोग सऊदी में ही रुकना चाहते हैं, वे अपना वीज़ा बढ़वा सकते हैं और जो वापस जाना चाहते हैं, वे सीधे निकल सकते हैं। यहाँ पूरी जानकारी दी गई है:

  • वीज़ा एक्सटेंशन: यात्री अपना वीज़ा 18 अप्रैल 2026 तक बढ़वा सकते हैं। इसके लिए होस्ट को अपने Absher अकाउंट से ‘My Services’ में जाकर ‘Passports’ और फिर ‘Tawasul’ विकल्प चुनकर रिक्वेस्ट भेजनी होगी। इसके लिए तय फीस देनी होगी।
  • बिना जुर्माने की रवानगी: अगर आप अपने देश लौटना चाहते हैं, तो आप सीधे किसी भी इंटरनेशनल पोर्ट से जा सकते हैं। इसके लिए न तो वीज़ा बढ़ाने की जरूरत है और न ही आपको ओवरस्टे के लिए कोई फीस या जुर्माना देना होगा।

किन यात्रियों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा?

यह नया नियम खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो मौजूदा हालातों के शिकार हुए हैं। इसकी मुख्य बातें नीचे दी गई टेबल में समझी जा सकती हैं:

विवरण जानकारी
वीज़ा के प्रकार विजिट, उमराह, ट्रांजिट और फाइनल एग्जिट वीज़ा
वीज़ा समाप्ति तारीख 25 फरवरी 2026 या उसके बाद
अंतिम समय सीमा 18 अप्रैल 2026 तक प्रक्रिया पूरी करना जरूरी
हेल्पलाइन नंबर किसी भी पूछताछ के लिए 992 पर संपर्क करें

मंत्रालय ने जोर देकर कहा है कि सभी लाभार्थी 18 अप्रैल 2026 से पहले अपनी रवानगी या वीज़ा विस्तार का काम पूरा कर लें। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सऊदी कानून के हिसाब से कार्रवाई की जा सकती है। यह कदम सऊदी नेतृत्व के उन प्रयासों का हिस्सा है जिसमें वे संकट के समय प्रवासियों और यात्रियों की मदद करना चाहते हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com