सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है। अगर आपने अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त को Visit Visa पर सऊदी बुलाया है, तो अब आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। सऊदी Public Security ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर विजिटर अपने वीज़ा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी देश में रुकता है और स्पॉन्सर इसकी जानकारी नहीं देता है, तो उसे भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

नियम तोड़ने पर कितनी सजा और जुर्माना मिलेगा?

सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, अगर कोई विजिटर तय समय से ज्यादा रुकता है (Overstay करता है), तो यह एक गंभीर अपराध माना जाएगा। जो व्यक्ति उस विजिटर का Sponsor (मेजबान) है, उसे इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी होगी। अगर स्पॉन्सर ऐसा करने में फेल होता है, तो उसे 50,000 सऊदी रियाल तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

बात सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं है। अधिकारियों ने बताया है कि ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल की सजा भी हो सकती है। प्रवासियों (Expats) के लिए यह नियम और भी कड़ा है। अगर कोई गैर-सऊदी निवासी (Non-Saudi Resident) इस नियम को तोड़ता है और रिपोर्ट नहीं करता है, तो सजा काटने के बाद उसे सऊदी अरब से हमेशा के लिए डिपोर्ट (Deport) कर दिया जाएगा।

रिपोर्ट कैसे करें और किन नंबरों पर कॉल करें?

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा और नियमों का सम्मान करें। अगर आपको किसी ऐसे विजिटर के बारे में पता चलता है जो वीज़ा खत्म होने के बाद भी रुका हुआ है, तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। रिपोर्ट करने के लिए सरकार ने विशेष नंबर जारी किए हैं।

  • Makkah, Riyadh और Eastern Province: इन इलाकों में रहने वाले लोग 911 पर कॉल करें।
  • बाकी अन्य क्षेत्र: किंगडम के अन्य हिस्सों में रहने वाले लोग 999 पर संपर्क कर सकते हैं।

General Directorate of Passports (Jawazat) ने हाल ही में आंकड़े जारी करते हुए बताया कि रेजिडेंसी और बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों को तोड़ने वाले 19,559 लोगों के खिलाफ प्रशासनिक फैसले लिए गए हैं। इसलिए, अपने इकामा (Iqama) और वीज़ा स्टेटस को सुरक्षित रखने के लिए समय रहते रिपोर्ट करना ही समझदारी है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com