सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों और स्थानीय नागरिकों के लिए मौसम विभाग (NCM) ने एक जरूरी अपडेट जारी किया है। मंगलवार, 10 मार्च 2026 को सऊदी अरब के 7 मुख्य इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी से मध्यम बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।

🗞️: Iraq Airstrike Update: इराक के Kirkuk में ईरान समर्थित मिलिशिया बेस पर एयरस्ट्राइक, अमेरिका और इजरायल ने लिया एक्शन

किन इलाकों में होगी भारी बारिश?

राष्ट्रीय मौसम केंद्र (NCM) के अनुसार देश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। मुख्य रूप से इन जगहों पर इसका ज्यादा असर होगा:

  • Riyadh और आस-पास: राजधानी रियाद के अलावा Diriyah, Al-Kharj, Al-Hariq, Al-Dalam और आस-पास के इलाकों में भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी है।
  • Eastern Province: दम्माम, धहरान, खोबर, जुबैल और कतीफ जैसे इलाकों में भी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
  • अन्य इलाके: नजरान, जाज़ान, असीर, अल-बाहा और मक्का के पहाड़ी इलाकों (जैसे ताइफ) में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है?

इस खराब मौसम को देखते हुए सिविल डिफेंस और मौसम विभाग ने लोगों को घाटियों और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। रियाद और मक्का के कुछ हिस्सों के लिए Orange Alert जारी किया गया है।

  • तेज हवा और धूल: 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिससे सड़क पर विजिबिलिटी कम हो जाएगी।
  • बाढ़ का खतरा: रियाद और पूर्वी प्रांत के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने की आशंका है और ओले भी गिर सकते हैं।
  • समुद्री हालात: लाल सागर और अरब की खाड़ी में लहरें 2.5 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं इसलिए समुद्र में जाने वालों को सतर्क रहने को कहा गया है।

नागरिकों और प्रवासियों से कहा गया है कि वे सटीक जानकारी के लिए NCM के आधिकारिक ऐप Anwaa का इस्तेमाल करें और बेवजह खतरनाक रास्तों पर जाने से बचें।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com