सऊदी अरब के National Center of Meteorology (NCM) ने अगस्त 2026 के लिए मौसम का नया अपडेट जारी किया है। इस दौरान देश के कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश और तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अगस्त का महीना सऊदी में साल का सबसे गर्म समय होता है और इस बार पारा और भी ऊपर जा सकता है।
तापमान और बारिश पर मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, Jazan, Al-Baha, Najran, Asir, Makkah, Madinah, Tabuk, Riyadh और Eastern Province में इस बार बारिश सामान्य से कम होने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में बारिश सामान्य रहने का अनुमान है। वहीं, गर्मी की बात करें तो Al-Baha, Asir और Makkah के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा जा सकता है। पूरे सऊदी अरब में 55 से 80 प्रतिशत संभावना है कि इस बार गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर रहेगी।
अगस्त की शुरुआत यानी 1 से 8 तारीख तक भीषण गर्मी का अनुमान है, जिसमें Eastern Province और Riyadh के पूर्वी हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। एनसीएम के प्रवक्ता Hussein Al-Qahtani ने सभी निवासियों और प्रवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग के आधिकारिक चैनलों पर नजर रखें और समय-समय पर जारी होने वाली सलाह का पालन करें ताकि गर्मी से बचाव हो सके।
