सऊदी अरब के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने वाला है. नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने 20 अप्रैल से 24 अप्रैल तक भारी बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी है. इस दौरान रियाद, मक्का और मदीना समेत कई इलाकों में तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ेगा.

🚨: Lebanon Statue Incident: इसराइली जवान ने तोड़ी ईसा मसीह की मूर्ति, IDF ने स्वीकारा सच, अब होगा दोषी पर एक्शन

किन इलाकों में और कब होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का सिलसिला सोमवार, 20 अप्रैल से शुरू हो चुका है. सबसे ज्यादा भारी बारिश 21 और 22 अप्रैल को रियाद, कसीम और हेल में होने की संभावना है. इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार (23-24 अप्रैल) को यह मौसम पूर्वी प्रांत (Eastern Province) और पहाड़ी इलाकों तक फैल जाएगा.

प्रभावित क्षेत्र संभावित समय मौसम की स्थिति
रियाद, कसीम, हेल 21-22 अप्रैल भारी बारिश और गरज
पूर्वी प्रांत (Eastern Province) 23-24 अप्रैल बारिश और तेज हवाएं
मक्का, मदीना, उत्तरी सीमाएं 20-24 अप्रैल मध्यम से भारी बारिश
हाईलैंड्स (मक्का, जazan, Asir) 20 अप्रैल से शुरू फ्लैश फ्लड और ओले

आम लोगों और छात्रों के लिए जरूरी गाइडलाइंस

सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों को सख्त हिदायत दी है कि वे बारिश के दौरान घाटियों और बाढ़ वाले इलाकों में जाने से बचें. वहीं, शिक्षा मंत्रालय उन इलाकों में स्कूलों को बंद कर सकता है जहाँ रेड अलर्ट जारी है, ताकि छात्र सुरक्षित रहें और मद्रसती प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें.

  • किंग खालिद यूनिवर्सिटी और बिशाह यूनिवर्सिटी ने सोमवार से ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी हैं.
  • तेज हवाओं के कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए ड्राइविंग के समय सावधानी बरतें.
  • मौसम विभाग ने मध्यम से भारी गरज के साथ बिजली चमकने की भी चेतावनी दी है.
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.