सऊदी अरब में मौसम विभाग National Center of Meteorology (NCM) ने 30 जुलाई 2026 के लिए अलर्ट जारी किया है। देश के पांच प्रमुख क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। इस दौरान धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

किन क्षेत्रों पर होगा असर

मौसम विभाग के अनुसार Jazan, Asir, Al-Baha और Makkah के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। इसके साथ ही Riyadh, Al-Madinah Al-Munawwarah और Eastern region में भी तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है जो धूल उड़ा सकती हैं।

ड्राइविंग के दौरान बरतें सावधानी

NCM ने चेतावनी दी है कि Najran और Jazan की ओर जाने वाली तटीय सड़कों पर विजिबिलिटी घटकर लगभग जीरो हो सकती है। यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें क्योंकि इन इलाकों में अचानक बाढ़ और मलबे के कारण खतरा बढ़ सकता है। विभाग ने पहले ही स्पष्ट किया था कि इस गर्मी में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और कहीं-कहीं बारिश का स्तर औसत से कम रहने की उम्मीद है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.