सऊदी अरब के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग ने चार मुख्य क्षेत्रों में लगातार बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान तेज हवाओं और गरज के साथ तूफान आने की चेतावनी दी गई है जिससे आम जनजीवन और यात्रा पर असर पड़ सकता है.

इन इलाकों में होगी बारिश

सऊदी नेशनल सेंटर ऑफ मीटियोरोलॉजी (NCM) के मुताबिक जाज़ान, असिर, अल-बहा और मक्का अल-मुकर्रमाह के पहाड़ी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इन क्षेत्रों में गरज के साथ बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

धूल भरी हवाओं का खतरा

बारिश के साथ-साथ तटीय इलाकों में धूल और रेत वाली हवाएं भी चलेंगी. इसका असर केवल पहाड़ी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूर्वी प्रांत, रियाद, तबुक और अल-मदीना अल-मुनव्वराह के कुछ हिस्सों में भी धूल भरी आंधी चल सकती है.

गर्मियों के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 2026 की गर्मियों यानी जून, जुलाई और अगस्त में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है. हालांकि जून के महीने में बारिश की मात्रा सामान्य रहने का अनुमान है. विभाग ने नागरिकों और वहां रहने वाले प्रवासियों को सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है.

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.